CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि: गर्मी से मिली राहत, धान की फसल को भारी नुकसान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि: गर्मी से मिली राहत, धान की फसल को भारी नुकसान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम बदला हुआ है। रायपुर, कोरबा, पेंड्रा समेत कई जगह सोमवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे हैं। तेज गर्मी के बीच हुई बरसात से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं ओले गिरने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और सरगुजा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इससे पहले रविवार देर शाम को रायपुर, बिलासपुर और पेंड्रा सहित कई हिस्सों में अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। कुछ देर की बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। जगदलपुर में दिन का पारा 9 डिग्री लुढ़का है। वहीं कुछ हिस्सों में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस और ट्रफ के कारण तेज गर्मी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज भी अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

दुर्ग सबसे गर्म

प्रदेश में रविवार को सबसे गर्म दुर्ग रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2°C रहा। वहीं ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

रायपुर में दिन का पारा सामान्य से कम

राजधानी में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल गई जिसकी वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। रविवार शाम तेज हवा के साथ रात करीब 8 बजे बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश में 5 मिमी से ज्यादा पानी गिरा। इस दौरान कई इलाकों में बिजली बंद रही।

रविवार को रायपुर में दिन का पारा 39.3 डिग्री रहा जो सामान्य से करीब 2 डिग्री कम था। आज दिन का पारा 40 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में दिन का पारा 4 डिग्री कम

रविवार को बिलासपुर में दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग के कोरबा और रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

जगदलपुर में 9 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

समुद्र से आ रही नमी का असर सबसे ज्यादा बस्तर संभाग के जिलों में देखने को मिल रहा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से कम है। रविवार को जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। यहां दिन का टेम्प्रेचर 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 2 डिग्री कम था।

सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का

संभाग के कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य के कम रहा। अंबिकापुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.6 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा ।

Shiv Mahapuran Event: गीदम में आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, ग्रामीण बना रहे 10 लाख दोना–पत्तल
Balod News : नशे पर पंचायत का बड़ा वार, सेवन पर 3500 और बनाने पर 35 हजार जुर्माना
Demand to declare cow as national animal : युवा कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Strictness on no-parking in Bhilai : भिलाई में नो-पार्किंग पर सख्ती, 87 वाहन चालकों का ई-चालान, अभियान जारी
फिर भड़की हिंसा, दुर्गा विसर्जन जुलूस में उपजा बवाल लगातार बढ़ रहा, लाठी डंडों के साथ उतरे सड़क पर, कई गाड़ियां व दुकानों में लगाई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! स्मार्ट सिटी रायपुर में बैटरी खत्म होने के बाद चार्जिंग नहीं, धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?