CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में भारी बारिश, नदी में बहा युवक:मछली पकड़ने गया था, 3 बच्चे तेज बहाव में फंसे; ग्रामीणों ने बचाई जान

सरगुजा में भारी बारिश, नदी में बहा युवक:मछली पकड़ने गया था, 3 बच्चे तेज बहाव में फंसे; ग्रामीणों ने बचाई जान

By Newsdesk Admin 01/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 जुलाई |

सरगुजा संभाग के 3 जिलों में जून महीने में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बलरामपुर जिले में औसत से दोगुने से भी अधिक बारिश हुई है। मानसून के दौरान बने नए सिस्टम से उत्तर छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।

संभाग में हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। बलरामपुर में गेउर नदी में सोमवार शाम को मछली मारने गए युवक की बह जाने से युवक की मौत हो गई। गागर नदी में अचानक बाढ़ आने से तीन पहाड़ी कोरवा बच्चे घंटों फंसे रहे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

सरगुजा संभाग में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को बलरामपुर-सूरजपुर में ऑरेंज व सरगुजा जिले में यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

बलरामपुर में हो रही भारी बारिश के कारण गेउर नदी के उफान पर रहने के कारण राजपुर-ओकरा मार्ग में बने पुल में तीन फुट तक उपर पानी बह रहा है। आधा दर्जन गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से टूट गया है।

उफनती नदी में बहा युवक, मौत

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जारगिम निवासी में युवक मणिशंकर पैकरा (45 वर्ष) अपने अन्य साथियों के साथ गेउर नदी पार कर मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीण वापस जारगिम आने के लिए निकले, तब तक नदी में बाढ़ आ चुकी थी। मणिशंकर पैकरा ने उफनती नदी को पार करने के दौरान बह गया। शाम को उसकी लाश नदी किनारे मिली है।

गागर में घंटों फंसे रहे 3 बच्चे

राजपुर क्षेत्र में बारिश के बीच गागर नदी में मछली पकड़ने गए 3 पहाड़ी कोरवा बच्चे घंटों फंसे रहे। राजपुर से तीन किलोमीटर दूर उधेनुपुरा के तीन पहाड़ी कोरवा बच्चे नदी में मछली पकड़ने गए थे। अचानक नदी का जल स्तर 3 बढ़ गया तो तीनों बच्चे नदी के बीच में ही फंस गए। करीब तीन घंटे बाद नदी का जलस्तर कम हुआ तो बच्चों को ग्रामीणों ने मदद देकर बाहर निकाला।

कई गांवों का संपर्क टूटा

गेउर नदी में बाढ़ के कारण राजपुर-ओकरा मार्ग में पुल के ऊपर तीन फुट पानी बह रहा है। इसके कारण ओकरा सहित पतरापाली, अमदरी, कोरगी, खुमरी आदि गांवों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से टूट गया है। बारिश के कारण गेउर, गागर, सेंदुर, कन्हर सहित अन्य नदियां उफान पर हैं।

3 जिलों में औसत से अधिक बारिश

इस वर्ष मानसून संभाग में समय पर पहुंचा है और लगातार अच्छी बारिश हो रही है। जून माह में उत्तर छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सरगुजा और सूरजपुर जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि नए बने सिस्टम के कारण जुलाई के शुरूआती सप्ताह में ही औसत बारिश का आंकड़ा सामान्य हो जाएगा।

जून 2025 में जिलेवार बारिश का आंकड़ा

जिलाऔसत बारिशवर्षाऔसत से अधिक
बलरामपुर138.5 MM293.7 MM112%
जशपुर255.8 MM276.2 MM8%
कोरिया-MCB175.6 MM213.0 MM21%
सूरजपुर186.8 MM177.7 MM-5%
सरगुजा223.0 MM140.0 MM-37%

You Might Also Like

Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

Newsdesk Admin 01/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Domestic Dispute Tragedy : ईदी के पैसों से शुरू हुआ विवाद बना मौत का कारण, एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

सीजी भास्कर, 31 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर…

Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स

सीजी भास्कर 31 मार्च छत्तीसगढ़ में (Property Tax…

Agniveer Recruitment 2026 : युवाओं के लिए बड़ा मौका, फ्री कोचिंग के साथ सुनहरा अवसर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर से…

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Property Tax Deadline Extension: छत्तीसगढ़ में राहत, अब 30 अप्रैल तक बिना पेनाल्टी जमा करें टैक्स

31/03/2026
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

31/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

31/03/2026
छत्तीसगढ़

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?