CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 13 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की वापसी: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, सरगुजा-बस्तर में आज से बौछारें

13 अगस्त से छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की वापसी: बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, सरगुजा-बस्तर में आज से बौछारें

By Newsdesk Admin 11/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त |

Contents
आज सरगुजा-बस्तर में गरज-चमक के साथ बरसाततापमान में उछाल से बढ़ी उमसबंगाल की खाड़ी का असरकहां कितनी बारिश हुई अब तक?पिछले साल से तुलना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 13 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो-प्रेशर सिस्टम राज्य में बारिश की रफ्तार तेज करेगा। पिछले एक हफ्ते से धीमी पड़ी मानसूनी गतिविधियां अब दोबारा सक्रिय होंगी, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

आज सरगुजा-बस्तर में गरज-चमक के साथ बरसात

सोमवार को सरगुजा और बस्तर संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 1 जून से 10 अगस्त तक प्रदेश में 673 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो औसत से 4% कम है।

तापमान में उछाल से बढ़ी उमस

बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.6°C और पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.6°C दर्ज किया गया। वहीं, कोंटा में 60 मिमी, छोटेडोंगर में 50 मिमी, सुकमा और सोनहत में 40 मिमी बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी का असर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 13 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। यह सिस्टम छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ाएगा, जिससे एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

कहां कितनी बारिश हुई अब तक?

  • सबसे ज्यादा: बलरामपुर – 1101.6 मिमी
  • सबसे कम: बेमेतरा – 331.4 मिमी
  • जून से जुलाई के बीच कुल बारिश: 623.1 मिमी (अनुमान से 12% अधिक)
  • जुलाई में बारिश का रिकॉर्ड: 453.5 मिमी (10 साल में सिर्फ 3 बार 400 मिमी से ज्यादा)

पिछले साल से तुलना

2023 में जुलाई में 566.8 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2016 में 463.3 मिमी। इस साल भी जुलाई का आंकड़ा सामान्य से काफी ऊपर रहा है, लेकिन अगस्त की शुरुआत में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, जो अब फिर तेज होगी।

You Might Also Like

Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

Bastar Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ के इनामी उग्रवादियों ने डाले हथियार

LPG Black Marketing Bust: घर में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर, प्रशासन की छापेमारी में 34 सिलेंडर जब्त

Bus Accident Mungeli: खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई लोग घायल, सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल

Chhattisgarh Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही तेज हुई गर्मी, दुर्ग-राजनांदगांव में 39°C तक पहुंचा तापमान

Newsdesk Admin 11/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshan Rajpal Yadav Controversy: ‘कम पढ़ा-लिखा’ टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, राजपाल यादव की नाराजगी के बाद प्रियदर्शन ने दी सफाई

सीजी भास्कर 11 मार्च बॉलीवुड में इन दिनों…

Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में चल रहे विधानसभा…

IPL 2026 Schedule Update: आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का ऐलान एक साथ नहीं करेगा BCCI, सामने आई बड़ी वजह

सीजी भास्कर 11 मार्च क्रिकेट फैंस जिस शेड्यूल…

Bastar Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ के इनामी उग्रवादियों ने डाले हथियार

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित…

LPG Black Marketing Bust: घर में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर, प्रशासन की छापेमारी में 34 सिलेंडर जब्त

छत्तीसगढ़ के Bastar जिले में एलपीजी सिलेंडर की…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

11/03/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ के इनामी उग्रवादियों ने डाले हथियार

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Black Marketing Bust: घर में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर, प्रशासन की छापेमारी में 34 सिलेंडर जब्त

11/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bus Accident Mungeli: खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई लोग घायल, सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?