CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को इंडिगो फ्लाइट में मिला सम्मान, यात्रियों ने बजाईं तालियां

ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को इंडिगो फ्लाइट में मिला सम्मान, यात्रियों ने बजाईं तालियां

By Newsdesk Admin 11/06/2025
Share

सीजी भास्कर 11 जून भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया. इसके बाद जब पाकिस्तान की तरफ से हमले की कोशिश की गई तो भारतीय सेना ने पड़ोसी देश में हवाई हमले कर उसके 11 सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया.

पूरी दुनिया में भारत के इस ऑपरेशन की चर्चा है और पाकिस्तान के आतंक परस्त चेहरे की पोल अब खुल चुकी है.ऑपरेशन सिंदूर में शामिल एयर वॉरियर्स से मिलने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों का हौसला बढ़ाया और भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की सराहना की थी. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू कश्मीर में सीमा से सटे रिहायशी इलाकों पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलाबारी की जा रही थी, जिसका सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने माकूल जवाब दिया.बीएसएफ के ऐसे ही एक वीर जवान को इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा के दौरान सम्मानित किया गया है.

बीएसएफ ने एक्स पर किए अपने एक पोस्ट में बताया कि 10 जून 2025, इंडिगो दिल्ली-बेंगलुरु के क्रू मेंबर्स की तरफ से बीएसएफ की 165 बटालियन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजप्पा बी.डी. को सम्मानित किया गया. उन्हें ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और देश के लिए समर्पण की वजह से फ्लाइट में यह सम्मान मिला है.साथियों की रक्षा के दौरान हुए घायलएक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में फ्लाइट में हो रही अनाउंसमेंट में कहा गया, ‘इस फ्लाइट में एक बेहद खास यात्री का सम्मान करना हमारे लिए गौरव की बात है.

सात और आठ मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजप्पा बी.डी. ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी के बीच अपने साथियों की सहायता करते हुए गंभीर रूप से चोट खाई थी. उनके साहसिक काम के लिए हम उनका सम्मान करते हैं.’फ्लाइट में इस ऐलान के बाद यात्रियों ने अपनी सीट से खड़े होकर बीएसएफ जवान के लिए तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया और जवाब में राजप्पा बी.डी. ने भी हाथ जोड़कर उसे स्वीकार किया. बीएसएफ ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि बहादुर सीमा प्रहरी को सम्मान देने की इंडिगो की इस पहल के लिए बल उनका आभार व्यक्त करता है.

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

Newsdesk Admin 11/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?