CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाईकोर्ट ने कहा “सभी पुलिसकर्मियों के बेटी-बेटों को छूट गलत” छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी, सिर्फ शहीद और नक्सल प्रभावितों के बच्चे हकदार

हाईकोर्ट ने कहा “सभी पुलिसकर्मियों के बेटी-बेटों को छूट गलत” छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी, सिर्फ शहीद और नक्सल प्रभावितों के बच्चे हकदार

By Newsdesk Admin
04/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 04 दिसंबर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी गई है। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ शहीद पुलिस कर्मियों और नक्सल प्रभावित सुरक्षाकर्मियों के बच्चों को ही छूट मिलेगी। कोर्ट ने सभी पुलिस कर्मियों के बच्चों को छूट दिए जाने को गलत बताया है। छूट सिर्फ उन्हीं को देने के निर्देश दिए हैं, जो इसके हकदार हैं।

आपको बता दें कि आज जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अब फिजिकल टेस्ट के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में आरक्षक संवर्ग 2023-24 के लिए 5 हजार 967 पदों पर भर्ती निकली जिसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को फिजिकल में छूट मिली थी। छूट देने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी थी। इस पर 26 नंवबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने कहा था कि पुलिस कर्मियों को लाभ देने नियमों में बदलाव कैसे हो सकता है। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया था कि केवल अपने विभाग के कर्मचारियों को छूट देना आम नागरिकों के साथ भेदभाव है। ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। मामले में वकील की ओर से पेश किए गए दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने भर्तियों पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि क्योंकि नियमों को शिथिल करने का लाभ सभी पदों पर मिलता, इसलिए सभी पदों पर होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। राज्य शासन ने कहा था कि 2007 में नियम बनाया गया है कि पुलिस कर्मियों के परिवार के लोगों को भर्ती में छूट का प्रावधान है। इस पर हाईकोर्ट ने आपत्ति करते हुए कहा कि नियम के तहत डीजीपी को अधिकार दिया गया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो मनमाना छूट देंगे। छूट देने का नियम है इसका मतलब यह नहीं कि DGP कमेटी बनाकर ऐसा करे। नियम का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलना चाहिए। ऐसा नहीं है कि SP और TI के बेटे-बेटियों को ही भर्ती में प्राथमिकता दी जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि पुलिस अपने फायदे के लिए रूल बना लें, यह पद का दुरुपयोग है।

Panchayat Secretaries Suspended : तीन पंचायत सचिव निलंबित, इस मामले में जिपं सीईओ ने की कार्रवाई
Weapon Threat Incident: बीएसपी टाउनशिप में गड़ांसा लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
Jagdalpur Crime : बीच सड़क चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने घेराबंदी कर ऐसे दबोचा आरोपी
Illegal Paddy Storage: घर से मिला 1200 बोरी अवैध धान, दस्तावेज नहीं दिखाने पर जब्त
Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन
Rikesh Sen Pitru Paksha Yatra : पितृपक्ष में गया जाने वालों का खर्च उठाएंगे विधायक रिकेश सेन

गया यात्रा की खास व्यवस्था (Rikesh Sen Pitru…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : धान खरीदी से उद्योग तक, 30 सितंबर को कैबिनेट में इन मुद्दों पर नजर
Chhattisgarh Cabinet Meeting : धान खरीदी से उद्योग तक, 30 सितंबर को कैबिनेट में इन मुद्दों पर नजर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक…

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य की 358 तहसीलों में से 265 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को राज्य…

Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण
Asian Games 2026 Women Kabaddi : ईरान को हराकर भारत फिर बना चैंपियन, महिला कबड्डी में चौथा स्वर्ण

महिला कबड्डी में भारत की जीत (Asian Games…

Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी
Indian Knowledge Tradition : भारतीय ज्ञान परम्परा पर प्रखर वक्ताओं का उद्बोधन, 27 सितंबर को संगोष्ठी

भिलाई में भारतीय ज्ञान परम्परा (Indian Knowledge Tradition)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?