CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेलवे ठेका मजदूर की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, जीएम 3 दिन में रिपोर्ट तलब, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी

रेलवे ठेका मजदूर की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, जीएम 3 दिन में रिपोर्ट तलब, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी

By Newsdesk Admin 29/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। रेलवे कोचिंग यार्ड में करंट लगने से हुई ठेका मजदूर की मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। घटना को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

Contents
हादसे की पूरी कहानीहाईकोर्ट ने लगाई फटकारपरिजनों का गुस्सा भड़काविधायक का आरोप – रेलवे की बड़ी लापरवाही
कोर्ट ने रेलवे के रवैये पर नाराजगी जताते हुए रेलवे जीएम को तीन दिन में शपथपत्र के साथ रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

हादसे की पूरी कहानी

जांजगीर-चांपा के मुलमुला निवासी प्रताप बर्मन रेलवे में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। 23 अगस्त को वह बिलासपुर कोचिंग डिपो में वंदे भारत ट्रेन के एक कोच की मरम्मत कर रहा था।

इसी दौरान वह OHE तार से करंट की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि बिना बिजली सप्लाई बंद किए ही प्रताप को कोच के ऊपर भेजा गया। यह रेलवे अधिकारियों और ठेकेदार की गंभीर लापरवाही है।

हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान पाया कि रेलवे अधिकारियों ने कोर्ट से मजदूर की मौत की जानकारी छुपाई।

इस पर नाराजगी जताते हुए अदालत ने जीएम से पूछा है कि हादसे की जांच, इलाज, मुआवजे और ठेकेदार पर कार्रवाई का पूरा विवरण शपथपत्र के साथ तीन दिन में पेश करें। अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी।

परिजनों का गुस्सा भड़का

मृतक के परिजन मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।

पत्नी खुशबू बर्मन का कहना है कि हादसे ने उसका सब कुछ छीन लिया है। गोद में छोटा बच्चा है, परिवार कैसे चलेगा? परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, वे शव रखकर डीआरएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेंगे।

विधायक का आरोप – रेलवे की बड़ी लापरवाही

धरना स्थल पर पहुंचीं पामगढ़ की विधायक शेष राज हरवंश ने कहा कि रेलवे और ठेकेदार ने इलाज और सुरक्षा दोनों में लापरवाही की।

इलाज का खर्च परिजनों से वसूला गया, जबकि हादसे की जिम्मेदारी रेलवे और ठेकेदार की थी। उन्होंने कहा कि जब तक मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

You Might Also Like

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

Lok Adalat Rajnandgaon : टूटते रिश्तों को मिला सहारा, राजनांदगांव लोक अदालत में सुलह से बचीं कई शादियां, फिर साथ आए बिछड़े जोड़े

Newsdesk Admin 29/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी में विदेशी करेंसी…

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

सीजी भास्कर, 17 मार्च। शहर की सड़कों पर…

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

सीजी भास्कर, 17 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड…

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 17 मार्च। जिले में बीते 24…

Lok Adalat Rajnandgaon : टूटते रिश्तों को मिला सहारा, राजनांदगांव लोक अदालत में सुलह से बचीं कई शादियां, फिर साथ आए बिछड़े जोड़े

सीजी भास्कर, 17 मार्च। अदालतों में चल रहे…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

17/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

17/03/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

17/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?