CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, सीट बेल्ट ने टाला बड़ा हादसा, ड्राइवर का टूटा पैर, मालिक को नहीं आई खरोंच

ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, सीट बेल्ट ने टाला बड़ा हादसा, ड्राइवर का टूटा पैर, मालिक को नहीं आई खरोंच

By Newsdesk Admin 11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के डबरापारा ओवर ब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इनोवा कार सामने से चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ड्राइवर का पैर टूट गया, जबकि कार मालिक को चोट नहीं आई है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि, शनिवार देर रात 2-3 बजे राजनांदगांव पासिंग इनोवा कार CG 08 AT 2705 रायपुर से राजनांदगांव जा रही थी। रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर कार जैसे ही डबरापारा फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची।

इसी दौरान कार ने ट्रक को बगल से ओवरटेक किया, लेकिन अचानक ड्राइवर ने ट्रक का लेन बदल दिया। जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा कार के आगे आ गया। इस कारण कार सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी। इससे कार के सामने इंजन का पूरा हिस्सा पिचक गया और कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद इनोवा ओवर ब्रिज के ऊपर ही सिमट गई। जबकि ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसके पैर में फैक्चर बताया। वहीं, कार मालिक को कोई चोट नहीं आई है। पुरानी भिलाई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीटबेल्ट ने बचाई जान

बताया जा रहा है कि, कार ड्राइवर और उसमें सवार उसके मालिक ने सीट बेल्ट लगाई थी। इससे जब कार टकराई तो सीटबेल्ट ने उन्हें वहीं रोक दिया। ट्रक में टकराने से कार का इंजन पूरा सिमट गया। जिसके चलते ड्राइवर का पैर टूटा, लेकिन दोनों की जान बच गई।

You Might Also Like

IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Newsdesk Admin 11/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IAS Rajat Bansal Posting
IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर…

IPS Ratan Lal Dangi Suspension
IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त हलचल…

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

सीजी भास्कर, 26 मार्च। राजधानी Raipur में अवैध…

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

सीजी भास्कर, 26 मार्च। छत्तीसगढ़ के Kanker जिले…

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: सिलेंडर लेने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bhilai Gas Agency Bouncer Assault: दुर्ग जिले के…

You Might Also Like

IAS Rajat Bansal Posting
छत्तीसगढ़

IAS Rajat Bansal Posting : IAS रजत बंसल को मिली ‘मल्टी-रोल’ जिम्मेदारी, सरकार ने सौंपा जनसंपर्क से खनिज तक का बड़ा दायरा

26/03/2026
IPS Ratan Lal Dangi Suspension
छत्तीसगढ़

IPS Ratan Lal Dangi Suspension : IPS रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, वायरल तस्वीरों के बाद सरकार का सख्त एक्शन, तत्काल निलंबन

26/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur LPG Cylinder Seizure : रायपुर में अवैध गैस कारोबार पर कार्रवाई, पिकअप से 45 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त, कागजात नहीं दिखा सके चालक

26/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?