CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Tension Wire Accident : बिजली विभाग की लापरवाही से गर्दन में फंसा मौत का तार

High Tension Wire Accident : बिजली विभाग की लापरवाही से गर्दन में फंसा मौत का तार

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

आशुतोष सिंह राजपूत

सीजी भास्कर, 09 मई : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले (High Tension Wire Accident) में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक हंसते-खेलते युवक की जान ले ली। दशपुर बांध के पास सड़क पर लटक रहे 11 केवी के हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक जिंदा जल गया।

Contents
  • आशुतोष सिंह राजपूत
  • दिल दहला देने वाला दृश्य
  • बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

मृतक की पहचान 37 वर्षीय यशवंत कुमार ध्रुव के रूप में हुई है, जो ग्राम दशपुर का निवासी था। घटना (High Tension Wire Accident) शुक्रवार सुबह की है, जब यशवंत जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। दशपुर बांध के समीप खंभे से टूटा हुआ 11 केवी का बिजली तार सड़क पर नीचे झूल रहा था। जैसे ही यशवंत वहां से गुजरा, वह हाई-टेंशन तार उसकी गर्दन में उलझ गया।

दिल दहला देने वाला दृश्य

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तार गले में फंसते ही जोरदार करंट दौड़ा और देखते ही देखते युवक और उसकी बाइक आग की लपटों में घिर गए। करंट और आग इतनी भयावह थी कि पास मौजूद लोग भी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ सके। यशवंत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसकी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

इस घटना (High Tension Wire Accident) ने ग्रामीणों के आक्रोश को भड़का दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर झूलते और टूटे हुए तारों की जानकारी बिजली विभाग को पहले ही दी जा चुकी थी। सूचना मिलने के बाद भी विभाग ने समय रहते सुधार कार्य नहीं किया। विभाग की इसी अनदेखी के कारण एक निर्दोष युवक की दर्दनाक मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली की सप्लाई बंद करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

86 trains back on track in Chhattisgarh : रद्दीकरण वापस लेने से यात्रियों को बड़ी राहत
Chitrotpala International Film City : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में चित्रोत्पला अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की आधारशिला रखी
Sarangarh DEO Suspended : सारंगढ़ बिलाईगढ़ डीईओ एलपी पटेल निलंबित, कई गंभीर आरोपों के बाद कार्रवाई
Truck Accident Bhilai : हाइवा ने मासूम को लिया चपेट में, बांया हाथ शरीर से अलग
Suman Tirkey : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई छत्तीसगढ़ की सुमन तिर्की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Press Meet in Bhilai
Press Meet in Bhilai : दुर्ग कलेक्टर और SSP ने पत्रकारों से किया खुला संवाद, ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम बना भरोसे और समन्वय का सशक्त मंच

Press Meet in Bhilai सीजी भास्कर, 27 जून।…

Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे

सीजी भास्कर, 27 जून। भिलाई के खुर्सीपार इलाके…

Elephant Video : खेत में पहुंचे हाथियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, पत्थर और पटाखों का VIDEO वायरल, वन विभाग करेगा कार्रवाई

सीजी भास्कर, 27 जून। रायगढ़ जिले में हाथियों…

BSP Iron Theft
BSP Iron Theft : बदरुद्दीन कुरैशी ने PM, CM और विधायक रिकेश को लिखा पत्र, उच्चस्तरीय जांच की मांग

BSP Iron Theft : अब इस मुद्दे पर…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 40 दिन चलाएगी अभियान

रिपोर्टर : दिनेश दुबे सीजी भास्कर, 27 जून।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?