ठोस अपशिष्ट लैंडफिल से कवक की स्क्रीनिंग पर किया शोध
सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। भारती यूनिवर्सिटी दुर्ग में आज श्रीमती रिचा सेन को उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी विषय से विद्यावाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि हासिल की है। (Bhilaiians Richa Sen PHD)

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) की धर्मपत्नी श्रीमती रिचा ने नगर पालिका ठोस अपशिष्ट लैंडफिल से कवक की स्क्रीनिंग एक कुशल भारी धातु जैवअवशोषक के रूप में शीर्षक से डॉक्टर श्वेता एन के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य पूरा किया है।

विवाह के बाद भी उच्च शिक्षा का स्वप्न नहीं छूटा, गृहिणी के रूप में राजनीतिज्ञ पति का पढ़ाई में मिला भरपूर सहयोग

छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक व 25 वर्षों से राजनीति में सक्रिय रिकेश सेन से विवाह पश्चात रिचा ने कुशल गृहिणी के रूप में अपनी उच्च शिक्षा जारी रखी और पीएचडी पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
माता-पिता व घर-परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह : Bhilaiians Richa Sen PHD
उन्होंने भारती विश्वविद्यालय से जैव प्रौद्योगिकी विषय में शोध पूरा कर डॉक्टर की उपाधि हासिल की है। उनकी शिक्षा में पति रिकेश सेन का पूरा सहयोग रहा। यह उपाधि उन्हें 13 दिसंबर को मिली। अब वे डॉ. रिचा के नाम से जानी जाएंगी। डॉ रिचा की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता व घर-परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।






