CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Himachal Cloud Burst : हिमाचल में बादल फटने के बाद हाहाकर! अचानक आई बाढ़, दो लोगों की मौत, 20 बहे

Himachal Cloud Burst : हिमाचल में बादल फटने के बाद हाहाकर! अचानक आई बाढ़, दो लोगों की मौत, 20 बहे

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

Himachal Pradesh Cloud Burst: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बादल फटने, अचानक आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोगों के बह जाने की आशंका है. कांगड़ा जिले में मनुनी खड्ड से दो शव बरामद किए गए, जबकि इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना स्थल के पास एक श्रमिक कॉलोनी में रह रहे लगभग 15-20 श्रमिकों के खनियारा मनुनी खड्ड में जल स्तर बढ़ने के कारण बह जाने की आशंका है.

अधिकारियों के अनुसार, बारिश के कारण परियोजना का काम रोक दिया गया था और श्रमिक निर्माण स्थल के पास अस्थायी आश्रयों में आराम कर रहे थे, तभी मनुनी खड्ड और आसपास के नालों से बाढ़ का पानी श्रमिक कॉलोनी की ओर आ गया और श्रमिकों को बहा ले गया.

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायत और राजस्व विभाग की टीम खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि परियोजना से जुड़े कुछ स्थानीय श्रमिक सुरक्षित हैं.

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धर्मशाला के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि इस घटना में करीब 20 मजदूर बह गए. वहीं, कुल्लू जिले में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद तीन लोग लापता हैं. बाढ़ से कई घर, एक स्कूल भवन, संपर्क सड़कें और छोटे पुल क्षतिग्रस्त हो गए.  

कुल्लू जिले के सैंज में जीवा नाला और रेहला बिहाल तथा गड़सा क्षेत्र के शिलागढ़ में बादल फटने की तीन घटनाएं हुईं. अधिकारियों ने बताया कि रेहला बिहाल में अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश कर रहे तीन लोग बाढ़ में बह गए और लापता हैं.

कुल्लू में कई जगहों पर भारी बाढ़ के कई वीडियो में तबाही के निशान दिखे हैं. एक वीडियो में एक वाहन कीचड़ भरे पानी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है. बंजार के विधायक सुरिंदर शौरी ने कहा, ‘‘सुबह से भारी बारिश हो रही है और मुझे कई कॉल आए हैं कि बारिश के कारण सैंज, तीर्थन और गड़सा में नुकसान हुआ है. मैंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने को कहा है क्योंकि लोग परेशान हैं.’’

ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इसके अलावा, लाहौल और स्पीति पुलिस ने कहा कि काजा से समदोह तक सड़क भूस्खलन, मलबा गिरने और नालों के उफान पर होने के कारण कई स्थानों पर अवरूद्ध हो गई है.

राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, मंगलवार शाम से पालमपुर में 145.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद जोगिंदरनगर (113 मिमी), नाहन (99.8 मिमी), बैजनाथ (85 मिमी), पांवटा साहिब (58.4 मिमी), गोहर (55 मिमी), धर्मशाला (54.1 मिमी), जट्टन बैराज (49.2 मिमी), कांगड़ा (44.4 मिमी), नारकंडा (41 मिमी), जोत (30 मिमी), रायपुर मैदान (29.2 मिमी), अंब (25.6 मिमी) और कसौली (22 मिमी) में बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पांच जिलों- चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार शाम तक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है. 

भिलाई के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सेवक राम से गैंगस्टर तपन का कनेक्शन नहीं जोड़ पाई पुलिस, मिला संदेह का लाभ और तपन सरकार दोष मुक्त
महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 40 हजार से ज्यादा शिकायतें, रायपुर में 21 लाख की वसूली शुरू
कांग्रेस पार्षद सहित दुर्ग के नामचीन 10 रसूखदार होटल में जुआ खेलते गिरफ्तार 🛑 दीपक नगर के होटल में लगा रहे थे दांव और पहुंच गई पुलिस
भिलाई के रिटायर्ड पुलिस अफसर कल्याण एसोसिएशन का बढ़ेगा दायरा, स्थापना दिवस समारोह में हुआ निर्णय
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?