CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घूंघट में हिस्ट्रीशीटर : पुलिस भी रह गई दंग जब महिला बनी मिली कुख्यात बदमाश, CCTV ने खोली पोल

घूंघट में हिस्ट्रीशीटर : पुलिस भी रह गई दंग जब महिला बनी मिली कुख्यात बदमाश, CCTV ने खोली पोल

By Newsdesk Admin 19/06/2025
Share

सीजी भास्कर 19 जून। एक फरार हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस तब चौंक गई, जब आरोपी अपने ही घर में साड़ी-ब्लाउज पहनकर घूंघट ओढ़े बैठा मिला।

पुलिस को देखते ही उसने इशारों में बताने की कोशिश की कि दयाशंकर घर पर नहीं है। मगर पुलिस उसकी चालाकी भांप गई और मौके पर ही उसे दबोच लिया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें आरोपी महिला की वेशभूषा में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। राजस्थान के जोधपुर में इस गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट जोधपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाला दयाशंकर उर्फ बिट्टू पुत्र रविंद्र चांवरिया शहर के भीतरी इलाके का कुख्यात बदमाश है। वह पिछले चार महीनों से फरार चल रहा था। उस पर मारपीट, लूट और धमकी देने जैसे करीब 13 मामले दर्ज हैं।

दयाशंकर को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा है। बीते दिनों पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने ही घर में महिला बनकर छिपा हुआ है।

डीसीपी आलोक श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने जब घर पर दबिश दी तो दयाशंकर साड़ी-ब्लाउज पहने मिला। इस दौरान उसने इशारे से यह भी बताया कि बताया कि दयाशंकर घर पर नहीं है।

शक गहराने पर पुलिस ने महिला को रोका और गहनता से जांच की तो खुलासा हुआ कि वह महिला नहीं, बल्कि फरार हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही था।

पुलिस बार-बार घर जाकर उसकी तलाश करती थी, लेकिन दयाशंकर महिला के कपड़ों में बैठा हाथों से इशारा कर देता था कि दयाशंकर घर पर नहीं है।

आज टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर फिर पता किया तो सामने आया कि महिला के कपड़ों में जो छोटे-छोटे बालों में है, वो हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही है। दरअसल, दयाशंकर 15 फरवरी 2025 को दर्ज एक हमले और धमकी के केस में भी वांछित था।

पीड़ित 23 वर्षीय प्रिंस चावला ने शिकायत में बताया था कि एक पुरानी रंजिश के चलते दयाशंकर और उसके साथियों ने रात करीब 11:30 बजे कांच की बोतल, डंडों और घूंसे-थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई की थी और केस दर्ज न करवाने की धमकी दी थी। इस केस में भी दयाशंकर फरार चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद चालाकी से महिला बनकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों की तलाश भी जारी है। दयाशंकर की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

You Might Also Like

Raipur School Viral Video : क्लासरूम में खौफनाक मस्ती, हाथों में चाकू लेकर छात्रों का दबदबा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

Anti Corruption Bureau Raid : जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त, एक साथ दो जिलों में ACB की दबिश, रिश्वत लेते अधिकारी-कर्मचारी धराए

Amit Shah Chhattisgarh Visit Schedule: रायपुर में नक्सल रणनीति पर मंथन, बस्तर में सांस्कृतिक संदेश

Newsdesk Admin 19/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

Raipur School Viral Video
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur School Viral Video : क्लासरूम में खौफनाक मस्ती, हाथों में चाकू लेकर छात्रों का दबदबा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

06/02/2026
Anti Corruption Bureau Raid
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Anti Corruption Bureau Raid : जीरो टॉलरेंस पर सरकार सख्त, एक साथ दो जिलों में ACB की दबिश, रिश्वत लेते अधिकारी-कर्मचारी धराए

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?