CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड…UP में पकड़ाया शूटर:अब तक 3 शूटर गिरफ्तार..

हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड…UP में पकड़ाया शूटर:अब तक 3 शूटर गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin 07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड में 3 साल से फरार शूटर को उत्तरप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर बिलासपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी।

इस केस में अब तक तीन शूटर पकड़े जा चुके हैं। लेकिन, शूटर्स को भगाने के लिए इस्तेमाल में लाई गई कार का पता नहीं चल सका है। हालांकि, एक शूटर फरार है, जिसके पास कार होने की उम्मीद है।

पुलिस का दावा है कि केस में चार शूटर्स की पहचान की गई है, जिनकी तलाश की जा रही थी। दो साल पहले जब लखनऊ ATS ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के संदपुर देवकाली मउपारा निवासी ताबिज अंसारी उर्फ इरफान अहमद (28) को गिरफ्तार किया था, तब तीन अन्य शूटर्स के नाम सामने आए थे।

जिसमें बनारस निवासी शूटर दानिश अंसारी (32), बनारस निवासी एजाज अंसारी उर्फ सोनू (35), चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र के चमरौहा निवासी विनय द्विवेदी उर्फ गुरुजी उर्फ वासू सिंह शामिल हैं।

वाराणसी में पकड़ाया शूटर विनय द्विवेदी

पुलिस की टीम फरार शूटर विनय कुमार द्विवेदी की तलाश में थी। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। साथ ही उत्तरप्रदेश पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी। दो दिन पहले वाराणसी पुलिस और SRF फील्ड यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे फत्तेपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी के पास पुलिस को 315 बोर का देसी कट्‌टा और दो कारतूस मिले हैं।

उसने पूछताछ में बताया कि वह प्रतापगढ़ के एक लाख के इनामी अपराधी एजाज के बुलावे पर वाराणसी आया था। विनय के खिलाफ बिलासपुर के सकरी के अलावा बिहार, नोएडा और वाराणसी में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि विनय की गिरफ्तारी से मामले की जांच को नई दिशा मिलेगी।

शूटर्स को ले जाने वाली कार गायब

हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी के दोस्त अमन गुप्ता की कार से शूटर्स को भगाने का दावा किया था। इस केस में अब तक तीन शूटर्स पकड़े जा चुके हैं। लेकिन, अमन गुप्ता की कार का अब तक पता नहीं चल सका है, जिसे पुलिस ढूंढ रही है। तीन साल से फरार शूटर विनय द्विवेदी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कार सहित हत्याकांड के संबंध में पूछताछ करेगी।

जानिए कब हुई थी संजू त्रिपाठी की हत्या

साल 2022 में 14 दिसंबर को सकरी बाइपास में कुदुदंड निवासी हिस्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने संजू त्रिपाठी के भाई कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी मानकर उसकी तलाश शुरू कर दी।

लेकिन, कपिल त्रिपाठी अपने दोस्त प्रॉपर्टी डीलर केदार सिंह और रवि सिंह के साथ उसकी थार गाड़ी से रायपुर-भिलाई गया और वहां से नागपुर होते हुए दिल्ली भाग गया। पुलिस ने इस केस में केदार सिंह के साथ ही रवि सिंह को भी गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि बिलासपुर से भागने के बाद कपिल ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। लेकिन, वह केदार सिंह के मोबाइल पर लगातार अपने पिता और दोस्त सुमित निर्मलकर से बात कर रहा था। उन्हें यह भी पता चल गया था कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यही वजह है कि उसने कपिल को भिलाई छोड़ने से पहले रास्ते में मध्यप्रदेश पासिंग की गाड़ी में बैठा दिया। हालांकि, पुलिस ने बाद में कपिल त्रिपाठी को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी, बेल पर है पत्नी

केस में पुलिस ने कपिल त्रिपाठी के साथ ही उसके पिता जयनारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, मुंह बोली बहन कल्याणी, जीजा भरत तिवारी आशीष तिवारी, रवि तिवारी रिश्तेदार और उसके सहयोगी दोस्तों में प्रेम श्रीवास, सुमीत निर्मलकर, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, केदार सिंह।

रवि सिंह के साथ ही उत्तरप्रदेश के वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम कमौली निवासी सावन पाठक (22), उत्तरप्रदेश बनारस के अभिषेक मिश्रा, बनारस निवासी वाल्मीकि उर्फ पप्पू दाढ़ी (38), ताबिज अंसारी, बनारस निवासी शूटर दानिश अंसारी समेत 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जबकि, मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी की पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। कोर्ट उसे 25 हजार रुपए के मुचलके और ट्रायल कोर्ट में हाजिरी देने की शर्तों पर बच्चों की देखभाल के लिए जमानत दी है। वहीं, बनारस निवासी एजाज अंसारी उर्फ ऐज उर्फ सोनू अभी भी फरार चल रहा है।

शूटर विनय द्विवेदी को ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी पुलिस

सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि, उत्तरप्रदेश पुलिस ने जानकारी दी है कि संजू त्रिपाठी हत्याकांड में शामिल शूटर विनय द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है। वो अभी उत्तरप्रदेश पुलिस की गिरफ्त में है। लिहाजा, उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत बिलासपुर लाया जाएगा। इसके लिए पुलिस की टीम उत्तरप्रदेश जाएगी, जिसके बाद उसका ट्रांजिट रिमांड लिया जाएगा।

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 07/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?