CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हुड़दंग से दूर उल्लासपूर्ण वातावरण में होली की रही धूम, शांति और कानून व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस महकमा, विधायक रिकेश ने दी बधाई

हुड़दंग से दूर उल्लासपूर्ण वातावरण में होली की रही धूम, शांति और कानून व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस महकमा, विधायक रिकेश ने दी बधाई

By Newsdesk Admin 15/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मार्च। भिलाई में पुलिस महकमे की मुस्तैदी से शुक्रवार को होली का त्यौहार उल्लास और प्रेम भाव के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों के साथ जमकर रंग-गुलाल खेला और एक दूसरे को रंगोत्सव की बधाई दी। भिलाई में हर्ष उल्लास के साथ होली त्यौहार मनाने में तथा हुड़दंग को रोकने में मददगार लोगों को शुभकामनाएं देते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि क्षेत्र का पुलिस महकमा भी इसके लिए बधाई का पात्र है। दुर्ग पुलिस के अधिकारी गुरूवार और शुक्रवार को लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। पुलिस बल, पेट्रोलिंग टीम अपने अपने थाना क्षेत्र में सजगता से गश्त पर रही नतीजतन बड़ी अपराधिक और होली हुड़दंग की आड़ में मर्डर, मारपीट जैसे संगीन घटनाओं से हमारा क्षेत्र बचा रहा और लोग उल्लासपूर्ण ढंग से होली खेल सके। श्री सेन ने शांतिपूर्ण ढंग से रंग उत्सव मनाने में सहयोगी बने पुलिस महकमे को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर, सभी सीएसपी, थाना प्रभारी और स्टाफ को साधुवाद है जिन्होंने त्यौहार पर अपने घर परिवार से दूर रहते हुए कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी की जिसकी वजह से हम सभी उल्लास से रंग उत्सव मना सके। सभी ने एक-दूसरे के साथ प्यार और सम्मान का व्यवहार किया। लोगों ने अपने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ नगर के गली-मोहल्लों में गश्त करते रहे। त्यौहार के बाद लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई की और एक साथ भोजन का आनंद लिया। भिलाई में होली ने एक बार फिर साबित किया कि यह त्यौहार समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने का माध्यम है।

You Might Also Like

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

4.5 साल गायब रहने वाले डॉक्टर की वापसी, सीधे बने BMO – बवाल, आरोप और जांच की तैयारी

खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान

टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’

TAGGED: bhilai, Bhilai Durg Breaking News, Bhilai durg khabar, Bhilai Durg Police, bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, durg, Durg police, hamarbhilai, holi 2025, holi 2025 date, holi 2025 in calendar, holi kab hai 2025 mein, holika dahan, holika dahan 2025 date, india, Mla Rikesh Sen, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 15/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नौटंकी में डांस करने रायपुर के एक पिता ने 50 हजार में बेच दी 4 बेटियां, दलालों ने सेक्स रैकेट में धकेला, रोहतास से रेस्क्यू कर 41 लड़कियां लाईं गईं छत्तीसगढ़
Next Article भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

तोमर ब्रदर्स के ऑफिस पर चला बुलडोजर: सूदखोरी और धमकी के धंधे का अड्डा ढहा

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत की सफाई के दौरान करंट से डॉक्टर की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत नाजुक

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

4.5 साल गायब रहने वाले डॉक्टर की वापसी, सीधे बने BMO – बवाल, आरोप और जांच की तैयारी

27/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

खुदकुशी करने नदी में कूदी महिला को पुलिस जवानों ने बचाया, दुर्ग SSP ने कहा – “शाबास” किया सम्मान

27/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?