CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Holika Dahan Timing: होलिका दहन का सही समय क्या है? ज्योतिष आचार्य ने दी सटीक जानकारी

Holika Dahan Timing: होलिका दहन का सही समय क्या है? ज्योतिष आचार्य ने दी सटीक जानकारी

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

13 मार्च 2025 :

आज देशभर में होलिका दहन मनाई जाएगी। होलिका दहन के लिए लोगों ने तैयारी कर ली है। लेकिन अभी भी कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन बना है कि आखिर होलिका दहन का सही समय कब है? इसके अलावा होली को लेकर भी लोग कन्फ्यूज हैं कि होली कब मनाई जाएगी। तो ज्योतिष आचार्य ने अब सारी कन्फ्यूजन दूर कर दी है।

होलिका दहन 13 मार्च और होली 15 मार्च को मनेगी। फाल्गुन पूर्णिमा दो दिन होने से होलिका दहन के एक दिन बाद होली मनेगी। फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च और स्नान-दान की पूर्णिमा 14 मार्च को होगी। 15 मार्च को होली का पर्व काशी को छोड़ कर सभी जगह मनेगी।

काशी में होलिका दहन के एक दिन बाद 14 मार्च को होली मनेगी। ज्योतिष आचार्य डा. राजनाथ झा पंचांगों के हवाले से बताया कि 13 मार्च की रात पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी। भद्रा भी रात 10.47 बजे खत्म होगा। इसके बाद होलिका दहन होगा।

14 मार्च को स्नान-दान की पूर्णिमा, कुलदेवता को सिंदूर अर्पण किया जाएगा। 15 मार्च को भस्म धारण और होली मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि पर शिव वास योग के साथ बव करण योग का संयोग बना रहेगा। ऐसे में भगवान शिव व विष्णु का पूजन शुभ फल देने वाला होगा।

भद्रा में होलिका दहन करना सही नहीं

शास्त्रों के अनुसार भद्रा में होलिका दहन करना वर्जित माना जाता है। रंगोत्सव का पर्व होली उदय व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में मनेगा। होली के दिन सुबह 7.46 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र इसके बाद पूरे दिन हस्त नक्षत्र विद्यमान रहेगा। शास्त्रोचित मत से होली में लाल, पीला व गुलाबी रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है।

रोग-शोक निवृत्ति हेतु होलिका की होगी पूजा होलिका दहन के दिन होलिका की पूजा में अक्षत, गंगाजल, रोली-चंदन, मौली, हल्दी, दीपक, मिष्ठान आदि से पूजन होगा। पूजन के बाद होलिका में गुड़, कर्पूर, तिल, धुप, गुगुल, जौ, घी, आम की लकड़ी, गाय के गोबर से बने उपले (गोइठा) डालकर सात बार परिक्रमा करने से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि में वृद्धि, नकारात्मकता का ह्रास, रोग-शोक से मुक्ति व मनोकामना की पूर्ति होती है।

होलिका दहन की पूजा करने से रोग, दुख हो जाते हैं खत्म

होलिका दहन की पूजा करने से होलिका की अग्नि में सभी दुःख, कष्ट, रोग-दोष जलकर खत्म हो जाते हैं। होलिका के जलने के बाद उसमें चना या गेहूं की बाली को पकाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने से स्वास्थ्य अनुकूल, दीर्घायु, ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। होलिका दहन के भस्म को पवित्र माना गया है।

होली के दिन संध्या बेला में भस्म का टीका लगाने से सुख-समृद्धि और आयु में वृद्धि होती है। हाेलिका दहन के साथ भगवान से नई फसल की खुशहाली की कामना की जाती है। होलिका पूजन के दौरान मेष, वृश्चिक, सिंह, व वृष राशि वाले गुड़ की आहुति दें। मिथुन, तुला व कन्या कर्पूर की आहुति दें। कर्क राशि वाले गुगुल, धनु व मीन जौ और चने व मकर एवं कुंभ राशि वाले तिल को आहुति के रूप में होलिका में अर्पण करें।

Women Sarpanch controversy escalates : ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप
खास खबर 🟣 नहीं जमा हुए 7581 करोड़ रुपये के 2000 के गुलाबी नोट 🟢 RBI ने बताया अपडेट 🔵 कहां दबाए गए हैं…..❓
Lions Club News : देश और समाज में शिक्षकों की भूमिका अविस्मरणीय – नीलिमा, लायंस क्लब भिलाई पिनाकल ने किया शिक्षिकाओं का सम्मान
Big news : रेलवे बोर्ड के निर्देशों की अनदेखी और यात्रियों को हो रही असुविधा को लेकर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, बिलासपुर DRM से मांगा स्पष्टीकरण
बर्थडे पार्टी से लौट रहे बीएसपी कर्मी की कार ब्रिज से गिरी, मौके पर ही मौत, चंदखुरी हनोदा मार्ग से बोरसी लौटने के दौरान हादसा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

INDIA Alliance Rally Delhi
INDIA Alliance Rally Delhi : दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली से व्यापार प्रभावित होने की आशंका, CTI ने राहुल गांधी को लिखा चौथा पत्र

INDIA Alliance Rally Delhi :CTI ने कहा कि…

Dantewada Bastar Fighters Recruitment
Dantewada Bastar Fighters Recruitment : दंतेवाड़ा में बस्तर फाइटर्स के 128 पदों पर भर्ती, 2 नवंबर से आवेदन शुरू

Dantewada Bastar Fighters Recruitment : अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस…

Israel PM Direct Election Law : इजराइल में अरब पार्टियों को सत्ता से दूर रखने की तैयारी, PM चुनाव के नियम बदलने पर विचार

Israel PM Direct Election Law : अभी यह…

Omar Abdullah Second Marriag
Omar Abdullah Second Marriag : उमर अब्दुल्ला ने की दूसरी शादी, पत्रकार निधि राजदान को बनाया जीवनसाथी

Omar Abdullah Second Marriag :उमर अब्दुल्ला ने 2011…

Cyclone Arnab Crop Damage
Cyclone Arnab Crop Damage : चक्रवात से फसलों को नुकसान, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

Cyclone Arnab Crop Damage : सर्वे रिपोर्ट तय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?