CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Honey Trap Gang Bareilly : हनी ट्रैप गिरोह चला रही थी 12वीं की छात्रा व रिटायर दारोगा का बेटा, पांच गिरफ्तार

Honey Trap Gang Bareilly : हनी ट्रैप गिरोह चला रही थी 12वीं की छात्रा व रिटायर दारोगा का बेटा, पांच गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 25/08/2025
Share
Honey Trap Gang Bareilly
Honey Trap Gang Bareilly

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : रिटायर्ड दारोगा का बेटा मिथिलेश और 12वीं की छात्रा हनी उर्फ नेहा खान ब्लैकमेलिंग के लिए हनी ट्रैप बिछाकर युवकों को फंसाते थे और फिर लाखों वसूल करते। हनी उर्फ नेहा फोन पर बातें कर शिकार फंसाती और उसके साथी शिकार को रंगे हाथ पकड़ने का नाटक करते लेकिन सोमवार को वे खुद ही उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस की पकड़ में आ गए। (Honey Trap Gang Bareilly) में हनी और मिथिलेश के साथ पुलिस ने आकाश, अवधेश और गुड्डू बंजारा को भी गिरफ्तार किया है। आकाश ने वसूली के लिए अपने दोस्त अमित राठौर को ही फंसा दिया। उससे 30 हजार रुपये व अंगूठी छीनने के बाद भी पांच लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इसी शिकायत पर सक्रिय होकर पुलिस ने कार्रवाई की।

शादियों में कैटरिंग करने वाले आकाश व पुष्पवर्षा करने वाली नेहा खान ने पिछले वर्ष कुछ लोगों से वसूली की थी। उसका शिकार हुए लोग बदनामी के कारण थाने नहीं गए, इससे दोनों का दुस्साहस बढ़ता गया। बड़े शिकार तलाशने के लिए आकाश ने रिटायर्ड दारोगा रामलड़ैते के बेटे एवं इंजीनियरिंग कालेज के कर्मचारी अवधेश व मिथिलेश को शामिल किया। बाद में रेजा-बजरी का काम करने वाला गुड्डू बंजारा भी जुड़ गया।

पुलिस के अनुसार, इस बार आकाश ने अपने दोस्त अमित राठौर का फोन नंबर नेहा को देकर जाल में फंसाने को कहा था। दो माह बातचीत के बाद नेहा ने 15 दिन पहले अमित को रेस्तरां में मिलने बुलाया। उस दिन बातचीत के बाद अमित लौट गए थे। उनका भरोसा जीत चुकी नेहा ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग की योजना तैयार की। इसके अंतर्गत 17 अगस्त को नेहा ने अमित को होटल सहगल में मिलने बुलाया। वहां पहुंचे अमित उससे बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान मामा बने गुड्डू बंजारा समेत अवधेश, मिथिलेश व तीन अन्य युवक स्कार्पियो से पहुंच गए। (Honey Trap Gang Bareilly) में आकाश नहीं पहुंचा, क्योंकि अमित उसे पहचान लेता।

योजना के अंतर्गत गुड्डू बंजारा ने अमित व नेहा को स्कार्पियो में बैठाया। इसके बाद अमित को धमकाया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करा जेल भिजवा देगा। इसके बाद अमित से कैश व आनलाइन में 30 हजार रुपये, अंगूठी छीन ली। उन्हें इस वादे पर जाने दिया कि पांच लाख रुपये का इंतजाम करेंगे। वहां से छूटकर इज्जतनगर थाने पहुंचे अमित ने घटनाक्रम बताया। सोमवार सुबह पांच आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि आरोपितों पर ब्लैकमेलिंग, धमकाकर वसूली करने की धाराएं लगाई गई हैं। गिरोह के सदस्य मोहित मिश्र एवं दो अन्य को भी नामजद किया गया है। (Honey Trap Gang Bareilly) की इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

You Might Also Like

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज

Bilaspur gas cylinder Shortage : बिलासपुर में गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’ देकर कांग्रेस का विरोध, 17 मार्च के विधानसभा घेराव को धार

Teenage Drowning Case : दोस्तों संग तालाब में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूबा, दुर्ग के सुपेला इलाके में दर्दनाक हादसा

Assembly Polls 2026 : पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 17.4 करोड़ मतदाता तय करेंगे सत्ता की तस्वीर

Newsdesk Admin 25/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले…

Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज

सीजी भास्कर, 16 मार्च। रायपुर जिले के आरंग…

Bilaspur gas cylinder Shortage : बिलासपुर में गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’ देकर कांग्रेस का विरोध, 17 मार्च के विधानसभा घेराव को धार

सीजी भास्कर, 15 मार्च। शहर में घरेलू और…

Disha College Raipur
Disha College Raipur : इंटर-क्लास क्रिकेट मुकाबले में BALLB 2nd Year की दमदार जीत, LLB Final Year को 8 रन से हराया

सीजी भास्कर, 15 मार्च। दिशा कॉलेज, रायपुर में…

Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63.25 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने डाले हथियार

सीजी भास्कर, 15 मार्च। ओडिशा में माओवादी नेटवर्क…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

16/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज

16/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur gas cylinder Shortage : बिलासपुर में गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’ देकर कांग्रेस का विरोध, 17 मार्च के विधानसभा घेराव को धार

16/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Teenage Drowning Case : दोस्तों संग तालाब में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर डूबा, दुर्ग के सुपेला इलाके में दर्दनाक हादसा

15/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?