CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Honor Killing : किशोरी और नवजात की हत्या कर गड्ढे में गाड़े शव, झूठी शान के कारण हुई हत्या, नदी किनारे से बरामद किए गए शव

Honor Killing : किशोरी और नवजात की हत्या कर गड्ढे में गाड़े शव, झूठी शान के कारण हुई हत्या, नदी किनारे से बरामद किए गए शव

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
CG Road Safety Issue
CG Road Safety Issue

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। झारखंड में सोमवार शाम एक नाबालिग किशोरी और उसके नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या की पुष्टि की है, जो कथित तौर पर (Honor Killing) झूठी शान के कारण बताई जा रही है। नवरात्र के दौरान किशोरी ने मायके में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के कुछ दिन बाद वह अचानक लापता हो गई।

परिवार ने प्रचारित किया कि किशोरी बच्चे के साथ भाग गई है। लेकिन उसके नाबालिग प्रेमी ने मेराल थाना में आवेदन देकर आशंका जताई कि उसकी प्रेमिका और नवजात की हत्या कर शव छुपा दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान पिता ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने बेटी और नवजात की हत्या कर (Honor Killing) शव को मिट्टी में गाड़ दिया है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और फुलवरिया नदी किनारे गड्ढे से दोनों शव बरामद किए।

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। (Honor Killing) गढ़वा पुलिस ने बताया कि यह मामला झूठी शान की भावना से जुड़ा प्रतीत हो रहा है और अब इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

परिवार ने किशोरी को घर में किया था कैद

पुलिस के अनुसार, किशोरी एक वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी और दोनों दिल्ली में रह रहे थे। परिवार ने चार माह पहले उसे वापस बुलाकर घर में कैद कर लिया था। इस बीच, पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जेल भेज दिया था। वह हाल में जेल से छूटकर आया है। मेराल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Rohit Singh Tomar : सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, रोहित सिंह तोमर से पुलिस की पूछताछ
Student Murder : ‘मोटा’ कहने पर बढ़ा विवाद, तिल्दा में छात्र की गई जान
भिलाई में ट्रक रोक, ड्राइवर के गले पर चाकू रख मोबाईल-कैश और चाबी लूट भाग निकले दो युवक, रात 10 बजे बीच चौराहे पर वारदात
कलेक्टोरेट में ACB ने पटवारी को दबोचा, रिकॉर्ड online चढ़ाने मांग रहा था 10 हजार
शराब पीने के लिए जबरन मांग रहा था रूपये, नहीं देने पर युवक को मारपीट कर भागा आरोपी, FIR दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Suspension Notice
Teacher Suspension Notice : 10 महीने से बिना अनुमति गायब शिक्षक पर सख्ती, अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : लगातार अनधिकृत रूप से…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : कोई पात्र परिवार न छूटे… डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM…

IAS Transfer
IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिला पंचायत CEO बदले

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक…

RKVY Scheme
RKVY Scheme : वर्षा पर निर्भर खेती से मिली मुक्ति, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना ने बदली किसान की तकदीर

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक… पीएम आवास योजना ने बदल दी जिंदगी, अब आत्मनिर्भर बनने की नई उड़ान

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?