CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर के पान दुकान में मिला हुक्के का सामान:प्रतिबंध के बाद भी हो रही बिक्री; 2 दुकानों से 2.50 लाख के हुक्का-फ्लेवर जब्त

बिलासपुर के पान दुकान में मिला हुक्के का सामान:प्रतिबंध के बाद भी हो रही बिक्री; 2 दुकानों से 2.50 लाख के हुक्का-फ्लेवर जब्त

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून |

बिलासपुर में प्रतिबंध के बाद भी हुक्के के कारोबार पर अंकुश नहीं है। शहर के पान दुकानों में हुक्का पॉट और फ्लेवर की खुलेआम बिक्री हो रही है। रविवार को पुलिस ने 2 दुकानों में छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपए कीमती हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त की। वहीं, 2 व्यापारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को जानकारी मिली कि अग्रसेन चौक और सीएमडी कॉलेज चौक के पास पान दुकान में हुक्के का सामान मिल रहा है, जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। इस दौरान अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान दुकान की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर जब्त किया गया। जब्त सामानों की कीमत 28 से 30 हजार रुपए बताई जा रही है।

दुकान के साथ घर में भी मिला हुक्के का सामान

जिसके बाद टीम ने सीएमडी चौक स्थित प्रदीप वाधवानी (42) की पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान में छापेमारी की। यहां भी बड़ी मात्रा में हुक्के का फ्लेवर बरामद हुआ। दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली, जहां वो हुक्के का फ्लेवर कार्टून में छिपाकर रखा था। उसके पास से करीब 2 लाख 28 हजार रुपए का सामान और बिक्री रकम जब्त किया गया।

दुकान संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी और सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी पवन गुप्ता (24) को पकड़ कर थाने ले आई। दोनों के खिलाफ प्रतिंबंधित हुक्का का कारोबार करने पर कोटपा एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

हुक्का कारोबारियों को पुलिस की छूट

शहर में जिस तरह से खुलेआम प्रतिबंधित हुक्के के सामानों की बिक्री चल रही है। इससे स्पष्ट है कि शहर के कैफे सहित अन्य जगहों पर हुक्का कारोबार भी बेधड़क चल रहा है, जहां युवक-युवतियां हुक्के का कस लगाते हैं। लेकिन, पुलिस ऐसी जगहों पर कार्रवाई नहीं करती। इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहा है।

लोगों का कहना है कि जब पान दुकानों में हुक्के का सामान बिक रहा है, तो उसका उपयोग भी कहीं न कहीं हो रहा होगा।

You Might Also Like

Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को

Nava Raipur Air Show – तिरंगे के रंग में रंगा आसमान, रोमांच से धड़क उठा दिल

FIR against AmitBaghel in Bhilai : अमित बघेल पर FIR दर्ज, संत झूलेलाल-महाराजा अग्रसेन पर की थी टिप्पणी, समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

Nava Raipur Air Show : आसमान में दिखा तिरंगा, फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजा नवा रायपुर

Bilaspur Train Accident Update : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रेल हादसे में घायल लोगों से मिले, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Amul ICA Global Ranking
Amul ICA Global Ranking : अमूल बना दुनिया की नंबर-1 सहकारी संस्था, इफको को मिला दूसरा स्थान

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भारत के सहकारिता क्षेत्र…

Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को

सीजी भास्कर, 5 नवंबर | Brihaspati Singh Statement…

Global Temperature Rise Report
Global Temperature Rise Report : वैश्विक तापमान में हो सकती है 2.3-2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, यूएनईपी की रिपोर्ट में चेतावनी

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम…

G20 Inequality Report
G20 Inequality Report : देश के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति 2000 से 62 प्रतिशत बढ़ी

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। भारत में आर्थिक असमानता…

Nava Raipur Air Show – तिरंगे के रंग में रंगा आसमान, रोमांच से धड़क उठा दिल

सीजी भास्कर, 5 नवंबर | राज्योत्सव के मौके…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को

05/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Nava Raipur Air Show – तिरंगे के रंग में रंगा आसमान, रोमांच से धड़क उठा दिल

05/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

FIR against AmitBaghel in Bhilai : अमित बघेल पर FIR दर्ज, संत झूलेलाल-महाराजा अग्रसेन पर की थी टिप्पणी, समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

05/11/2025
Nava Raipur Air Show
छत्तीसगढ़

Nava Raipur Air Show : आसमान में दिखा तिरंगा, फाइटर जेट्स की गर्जना से गूंजा नवा रायपुर

05/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?