CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंबिकापुर में बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही! लटकते तार से उलझकर शख्स की मौत, CCTV फुटेज ने खोली पोल

अंबिकापुर में बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही! लटकते तार से उलझकर शख्स की मौत, CCTV फुटेज ने खोली पोल

By Newsdesk Admin 13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई बिजली कंपनी की लापरवाही से अंबिकापुर शहर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। सदर रोड में बिजली तार से उलझकर गिर जाने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई थी। रायपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से जुड़ा सीसी कैमरे का फुटेज भी सामने आ गया है।मामले में बिजली कंपनी के विरुद्ध पूर्व में ही अपराध पंजीकृत किया था। मौत के बाद पृथक से धाराएं जोड़ी जाएंगी। घटना दो जुलाई के भोर चार से पांच बजे की है। बौरीपारा निवासी सुरेश सोनी स्कूटी से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सदर रोड कदम्मी चौक स्थित जयपुरी कुर्ती दुकान के सामने सड़क पर बिजली का टूटा हुआ तार लटक रहा था, जिसमें उलझने के कारण सुरेश सोनी सड़क पर गिर पड़े।हादसे के बाद वे करीब एक घंटे तक अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रिफर किया गया। सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हो गई।बिजली कंपनी के खिलाफ एफआईआरमृतक के भतीजे अभिषेक सोनी ने बताया कि उक्त हादसे का सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है कि लटकता तार सड़क पर दुर्घटना का कारण बना।

उन्होंने इस पूरे प्रकरण के लिए विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों की ओर से पहले से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 125 ए व 289 के तहत प्राथमिकी की है।शहर का हाल बदहालबताते चलें कि अंबिकापुर शहर के कई क्षेत्रों में बिजली के तार असुरक्षित तरीके से लगे हुए हैं। कई स्थानों पर लटकते और झूलते तारों के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई ट्रांसफार्मर भी खुले हुए हैं। सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण भविष्य में भी दुर्घटना हो सकती है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूर्व में ही प्रकरण में अपराध पंजीकृत किया गया है। घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी।

You Might Also Like

Raigarh Crime News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी

Congress Chhattisgarh Update : कांग्रेस ने विधानसभा में नई टीम की घोषणा की, लखेश्वर बघेल बने उपनेता प्रतिपक्ष, सचेतकों की भी नियुक्ति

Ram Statue Kaushalya Dham: कौशल्या धाम में नई 51 फीट राम प्रतिमा की एंट्री, पुराने स्वरूप पर उठे सवालों के बाद बदलेगा चेहरा

Maoist Surrender Devji: नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण पर विष्णु देव साय का बड़ा बयान, कहा– नक्सलियों की कमर टूट चुकी है

Newsdesk Admin 13/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

सीजी भास्कर 22 फरवरी Raigarh Crime News :…

Abhishek Sharma Practice Session: मैच से पहले रहस्यमयी तैयारी, काली कार में निकले अभिषेक–गंभीर

सीजी भास्कर 22 फरवरी Abhishek Sharma Practice Session…

Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। शहर के कैंप-1 क्षेत्र…

Shikhar Dhawan Wedding: सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत, सेलेब बधाइयों से भरा सोशल मीडिया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद ओपनर रहे…

Congress Chhattisgarh Update : कांग्रेस ने विधानसभा में नई टीम की घोषणा की, लखेश्वर बघेल बने उपनेता प्रतिपक्ष, सचेतकों की भी नियुक्ति

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

22/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Cutter Attack Bhilai : भिलाई में लिफ्ट मांगने के बहाने युवक पर कटर से हमला, सीने और हाथ पर गंभीर चोट; पुलिस जांच में जुटी

22/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Congress Chhattisgarh Update : कांग्रेस ने विधानसभा में नई टीम की घोषणा की, लखेश्वर बघेल बने उपनेता प्रतिपक्ष, सचेतकों की भी नियुक्ति

22/02/2026
छत्तीसगढ़

Ram Statue Kaushalya Dham: कौशल्या धाम में नई 51 फीट राम प्रतिमा की एंट्री, पुराने स्वरूप पर उठे सवालों के बाद बदलेगा चेहरा

22/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?