CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला

जशपुर में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, नवविवाहिता पर शादी की पहली रात चाकू से हमला

By Newsdesk Admin 04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नवविवाहिता पर हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायगढ़ निवासी नूतन सिदार (27) है। वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। इसलिए उसने युवती पर शादी की पहली रात चाकू से हमला किया था।

घटना 30 अप्रैल की है। पीड़िता की शादी रायगढ़ में संपन्न हुई थी। बारात लौटने के बाद रात करीब 1 बजे पीड़िता अपनी बहन के साथ एक कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी नूतन चुपचाप कमरे में घुसा। उसने सो रही नवविवाहिता के दोनों हाथों पर चाकू से वार किया। फिर गालियां देते हुए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, पीड़िता के पति ने 1 मई को कोतबा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विशेष टीम बनाई। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को रायगढ़ से पकड़ा। उसके पास से हमले में इस्तेमाल किया चाकू और बाइक जब्त की गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से एकतरफा प्रेम करता था। उसकी शादी तय होने से आहत होकर उसने यह हमला किया। पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 296, 115, 351(2), 331(6) व 118(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

इंदौर दौरे से लौटीं महापौर मीनल चौबे, फिर दोहराए गए पुराने वादे — क्या इस बार रायपुर की किस्मत बदलेगी?

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुए IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई…

Newsdesk Admin 04/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article PM मोदी को वाट्सऐप पर गाली देने वाला पूर्व पार्षद गिरफ्तार, भाजपा से किया गया निष्कासित..
Next Article बीयू इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की धमकी दी, सीनियर पर रैगिंग और शराब पार्टी का आरोप..

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

इंदौर दौरे से लौटीं महापौर मीनल चौबे, फिर दोहराए गए पुराने वादे — क्या इस बार रायपुर की किस्मत बदलेगी?

26/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यशिक्षासांस्कृतिक

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

26/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस

26/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?