CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराया पुलिस वाहन, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कैंटर से टकराया पुलिस वाहन, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

By Newsdesk Admin 08/05/2025
Share

अलीगढ़ , 08 मई 2025 :

Aligarh Road Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सड़क हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. इस सड़क हादसे में फिरोजाबाद जेल से बुलंदशहर न्यायालय पेशी पर ले जाए जा रहे एक गैंगस्टर आरोपी समेत चार पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि हादसा अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में चिकावटी मोड़ के पास हुआ है. पुलिस वैन एक खड़े कैंटर में जा घुसी. इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया है.

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जेल से एक सरकारी पुलिस वैन में एक सब-इंस्पेक्टर, चार सिपाही और एक गैंगस्टर आरोपी को बुलंदशहर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. वैन अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के चिकावटी गांव पहुंची, तभी वह एक खड़े हुए कैंटर से टकरा गई. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वैन में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

इस सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, कांस्टेबल रघुवीर, ड्राइवर कांस्टेबल चंद्रपाल और आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सिपाही शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

मामले की सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने मीडिया को बताया कि यह हादसा बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद से बुलंदशहर पेशी पर ले जाए जा रहे आरोपी गुलशनवर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन चिकावटी मोड़ के पास खड़े एक कैंटर से टक्कर के कारण यह हादसा हो गया.

पीएम के लिए भेजे गए शव

एसपी सिटी के अनुसार, हादसे में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनमें सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन और तीन सिपाही शामिल हैं. सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है.

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 08/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Scrap Transport Raigarh: तमनार चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, 13 टन कबाड़ जब्त, ट्रक सीज

रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने…

Summer Special Train Timing: यात्रियों के लिए राहत, 2 अप्रैल से बदलेगा शेड्यूल, छत्तीसगढ़ के स्टेशनों पर नई टाइमिंग लागू

गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे…

Naxal Dump Bijapur: जंगल में दबा ‘खजाना’ उजागर, 7 किलो सोना-3 करोड़ कैश बरामद, 34 नक्सलियों की घर वापसी

बीजापुर के घने जंगलों में छिपा हुआ एक…

Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में (Bhilai Chemical…

Weather Alert Chhattisgarh: बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, गर्मी से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है,…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?