CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बगैर अनुमति भिलाई के गार्डन से कितने हरे भरे पेड़ काटे गए, संबंधितों पर क्या हुई कार्रवाई…?, MLA रिकेश सेन के सवाल पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दी यह जानकारी

बगैर अनुमति भिलाई के गार्डन से कितने हरे भरे पेड़ काटे गए, संबंधितों पर क्या हुई कार्रवाई…?, MLA रिकेश सेन के सवाल पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दी यह जानकारी

By Newsdesk Admin 21/03/2025
Share

कहा-अंबेडकर और शंकराचार्य उद्यान से 46 पेड़ कटे हैं, कार्रवाई प्रक्रियाधीन है

सीजी भास्कर, 21 मार्च। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के स्मृति नगर स्थित अंबेडकर गार्डन से अंधाधुंध पेड़ कटाई का मामला भी विधानसभा में गूंजा है। बजट सत्र में विधायक रिकेश सेन ने सदन में तारांकित प्रश्न के माध्यम से बगैर अनुमति पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी मांगी है।

श्री सेन ने कहा कि वर्ष 2023 से अभी तक स्मृति नगर के गार्डन में वर्ष 2023-24 व 2024-25 में कितने पेड़ों की कटाई की गई है? पेड़ों की कटाई से पूर्व क्या सक्षम अधिकारियों से अनुमति ली गई थी? यदि बिना अनुमति पेड़ काटे गए तो ऐसे लोगों पर क्या कार्यवाही की गई है।

विधायक रिकेश के सवाल का राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2024-25 में स्मृति नगर स्थित अम्बेडकर उद्यान में 40 पेड़ एवं शंकराचार्य उद्यान में 6 पुराने पेड़ों की कटाई की गई है। इस संबंध में अध्यक्ष स्मृति गृह निर्माण सहकारी समिति को 8 फरवरी 2025 को अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने पत्र तामिल कराया गया था किन्तु आज दिनांक तक अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस संबंध में नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न कुमार तिवारी द्वारा 7 फरवरी 2025 को चौकी प्रभारी स्मृति नगर को पेड़ों की कटाई के संबंध में सूचना पत्र भी दिया गया है। संबंधितों पर कार्यवाही हेतु कार्यालय नगर पालिक निगम भिलाई ने 8 फरवरी को जिला वन मंडल अधिकारी दुर्ग को लिखा गया है। पृष्ठांकन पत्र क्षेत्रीय अधिकारी छग पर्यावरण मंडल भिलाई को भी प्रेषित किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा 24 फरवरी 2025 को स्मृति नगर गार्डन में स्थित पेड़ों की कटाई के संबंध में वैधानिक कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को भी पत्र प्रेषित किया गया है। जहां से अग्रिम कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

You Might Also Like

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

Gariaband Naxal Cash Seizure: भालूडिग्गी पहाड़ से 46 लाख नकद और हथियार बरामद, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Newsdesk Admin 21/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

राजधानी और आसपास के औद्योगिक इलाकों में (Industrial…

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

सीजी भास्कर, 1 मार्च। इज़रायल और ईरान के…

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

त्योहारों से पहले शहर की सड़कों पर सुरक्षा…

Indian Embassy Dubai : पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच वापसी की कोशिशें तेज

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Gariaband Naxal Cash Seizure: भालूडिग्गी पहाड़ से 46 लाख नकद और हथियार बरामद, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?