CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, रिजिजू बोले – ‘धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं

दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब, रिजिजू बोले – ‘धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं

By Newsdesk Admin 06/07/2025
Share

सीजी भास्कर 6 जुलाई तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज (रविवार) को 90 साल के हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में विशेष आयोजन किए गए हैं. ये आयोजन दलाई लामा के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए हैं. साथ ही, उनके शांति और अहिंसा के संदेश को दुनियाभर में फैलाने और उनकी कोशिशों का सम्मान करने के लिए भी हैं. धर्मशाला में बने तिब्बती मठ में आयोजित इस समारोह में हजारों भक्त और अनुयायी एकत्रित हुए. उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की हैसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ मिलकर दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. वे प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के प्रतीक रहे हैं. उनका संदेश सभी धर्मों में सम्मान और प्रेरणा का स्रोत रहा है. हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं’.जन्मदिन पर अमेरिका की शुभकामनाएंदलाई लामा के जन्मदिन पर अमेरिका ने भी शुभकानाएं दी हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में दलाई लामा को एकता, शांति और करुणा का संदेश देकर लोगों को प्रेरित करने वाला बताया गया है.

अमेरिका ने दोहराया है कि तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और मूलभूत स्वतंत्रताओं का वह समर्थन करते हैं. अमेरिका ने यह भी कहा कि तिब्बत के लोगों को अपना धार्मिक नेताओं को चुनने की पूरी आजादी है. साथ-साथ वहां के लोगों को किसे पूजना है, इसका अधिकार होने की बात कही. इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए.बता दें कि दलाई लामा इन दिनों दलाई लामा के उत्तराधिकारी को लेकर चीन और तिब्बत की निर्वासित सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है. हालांकि, दलाई लामा ने यह भी साफ़ कर दिया है कि उनकी मौत के बाद उनका उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा. दलाई लामा के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ललन सिंह और अरुणाचल के CM पेमा खांडूहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मैकलोडगंज में दलाई लामा की 90वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उनके लिए आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, ललन सिंह और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शामिल हुए.समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अपने सरकार के बात को दोहराया.

उन्होंने कहा कि ‘भारत सरकार का मानना है कि दलाई लामा संस्था पूरी तरह से एक धार्मिक संस्था है. ऐसे में धार्मिक मामलों में किसी का कोई हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए’.उन्होंने दलाई लामा की लंबी आयु की कामना की और कहा कि वैश्विक समुदाय को उनके विचारों से लाभ होता है. हालांकि, चीनी आपत्तियों पर टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा कि हम सब कुछ परम पावन पर छोड़ते हैं.अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी किरेन रिजिजू की तरह ही बयान दिया है. मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि वह यहां अरुणाचल प्रदेश के लोगों का प्रतिनिधित्व करने आए हैं, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि चीन को दलाई लामा से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है.

You Might Also Like

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Newsdesk Admin 06/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba…

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

सीजी भास्कर 6 मार्च सक्ती। Fake Doctor Injection…

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

बलौदाबाजार। Balodabazar Tehsil Fire: शहर के ऐतिहासिक तहसील…

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

सीजी भास्कर 6 मार्च महासमुंद। Chandi Mata Temple…

MSME Workshop GPM District
MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

सीजी भास्कर, 06 मार्च। जिले में सूक्ष्म, लघु…

You Might Also Like

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
देश-दुनियाराजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

05/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
JP Rajya Sabha Nominees
देश-दुनियाराजनीति

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

03/03/2026
देश-दुनिया

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?