CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Human Rights Extortion Gang : मानव अधिकार के नाम पर आतंक, इनोवा में घूमता उगाही गैंग बेनकाब

Human Rights Extortion Gang : मानव अधिकार के नाम पर आतंक, इनोवा में घूमता उगाही गैंग बेनकाब

By Newsdesk Admin
23/04/2026
Share
Human Rights Extortion Gang
Human Rights Extortion Gang

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल : अंबिकापुर जिले में खुद को मानव अधिकार संगठन (Human Rights Extortion Gang) का सदस्य बताकर ग्रामीणों को डराकर उगाही करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सीतापुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक महिला सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो किराए की इनोवा कार में घूम-घूमकर लोगों को धमकाकर पैसे वसूल रहे थे। इस कार्रवाई से इलाके में लंबे समय से सक्रिय ठगी के इस नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में श्यामलाल सारथी, रामाकांत मिंज, अनुज भगत, आकाश केरकेट्टा, अबित खेस और एक महिला आरोपी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित (Human Rights Extortion Gang) मंगलवार दोपहर इनोवा वाहन में सवार होकर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना पहुंचे। यहां उन्होंने सुरेंद्र कुमार के घर में घुसकर खुद को मानव अधिकार संगठन का सदस्य बताते हुए शराब बनाने का आरोप लगाया। भय का माहौल बनाकर घर की तलाशी ली गई और केस में फंसाने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की मांग की गई। दबाव में आकर पीड़ित ने 4000 रुपये दे दिए।

इसके बाद गिरोह (Human Rights Extortion Gang) के सदस्य गांव के दूसरे मोहल्ले में पहुंचे और बिंदु महंत के घर में बिना अनुमति घुसकर तलाशी शुरू कर दी। घर में रखी दवाइयों को देखकर अवैध क्लीनिक चलाने का आरोप लगाया गया और एक लाख रुपये की मांग की गई। लगातार दबाव बनाने पर आरोपितों ने वहां से भी 1000 रुपये वसूल लिए।

घटना के दौरान ही सुरेंद्र ने गांव के सरपंच को फोन कर सूचना दी। सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपितों को घेर लिया। पूछताछ में उनके जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम सभी आरोपितों को थाने लेकर आई, जहां सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा मामला उजागर हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह संगठित तरीके से सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को डरा-धमकाकर उगाही करता था। इसके लिए वे खुद को मानव अधिकार संगठन का पदाधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। गिरोह ने इनोवा वाहन किराए पर लिया था और अलग-अलग स्थानों पर ठहरकर वारदात को अंजाम देता था।

पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि इससे पहले भी वे बतौली क्षेत्र के देवरी गांव और लुंड्रा थाना क्षेत्र में इसी तरह लोगों को धमकाकर पैसे वसूल चुके हैं। 21 अप्रैल को ही नकना गांव में दो घरों से कुल 5000 रुपये वसूले गए थे, जिसे आपस में बांट लिया गया था। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 5000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त इनोवा वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। साथ ही गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर और पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Shivraj Singh Chouhan Chhattisgarh Visit : एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ में आज रहेगा सियासी हलचल का दिन
Final Voter List Raigarh: रायगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 9,014 नए नाम जुड़े, कुल वोटर 8.42 लाख पार
सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..
Revolutionary Rice Breeding : धान की ‘म्यूटेंट’ किस्में बदलेंगी छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
Trust Fund Investigation : फर्जी बाबा का ‘धन खेल’ उजागर, कुछ साल में लाखों से करोड़ों तक पहुंची संपत्ति, जांच में बड़ा खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

पैर का इलाज कराने गई महिला, डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; मौत के बाद हंगामा

हरियाणा के पानीपत से इलाज में लापरवाही का…

स्मार्ट मीटर और E20 पेट्रोल पर भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला

रायपुर। स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल…

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?