CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘waqf बिल का समर्थन करने पर मिल रहीं धमकियां, लेकिन मैं डरने वाला नहीं’, बोले शाहनवाज हुसैन

‘waqf बिल का समर्थन करने पर मिल रहीं धमकियां, लेकिन मैं डरने वाला नहीं’, बोले शाहनवाज हुसैन

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ बिल पास हो गया है। वक्फ बिल का समर्थन करने पर शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया के जरिए खुद को धमकियां मिलने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि मुझे ढेर सारी धमकियां मिल रही हैं. क्योंकि मैंने वक्फ बिल का समर्थन किया है और सरकार का पक्ष रखा है. लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं. मैं किसी धमकी से डरने वाला नहीं हूं. गालियों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

इधर, वक्फ बिल को लेकर चिराग पासवान ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रहा है. CAA के समय भी भ्रम फैलाया था. लेकिन समय के साथ मुसलमानों को भी पता चला कि किसी की नागरिकता नहीं गई. बावजूद इसके विपक्ष झूठ फैलाकर मुसलमानों को डराने का काम करता रहता है।

आपको बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 शुक्रवार को राज्यसभा में 12 घंटे से अधिक लंबी बहस के बाद पारित हो गया. विधेयक के पक्ष में कुल 128 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 95 वोट पड़े. अब इस विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास उनकी मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. उसके बाद यह कानून बन जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को लोकसभा ने 12 घंटे से ज़्यादा चली बहस के बाद इस विधेयक को मंज़ूरी दे दी थी. निचले सदन में इस विधेयक का 288 सांसदों ने समर्थन किया जबकि 232 ने इसके ख़िलाफ़ वोट किया. राज्यसभा में विधेयक पर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई.

राज्यसभा में बहस में भाग लेते हुए अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विधेयक को विभिन्न हितधारकों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर कई संशोधनों के साथ लाया गया है।

बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, “वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है. सभी सरकारी निकायों को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए.” हालांकि, उन्होंने कहा कि गैर-मुस्लिमों की संख्या 22 में से केवल चार तक सीमित कर दी गई है।

रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल वक्फ विधेयक के जरिए मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “आप (विपक्ष) मुसलमानों को मुख्यधारा से बाहर कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस और अन्य ने देश पर शासन किया, लेकिन मुसलमानों के लिए कुछ खास नहीं किया और समुदाय गरीबी में जी रहा है.

“बांग्लादेश भी बड़ा छटपटा रहा, उसका भी पानी…” गंगा जल संधि को लेकर निशिकांत दुबे ने की ये बड़ी मांग
CM की पत्नी कौशल्या साय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर दिया ‘प्रवेश उत्सव’ का तोहफा!
Bitcoin Fatwa : बिटकॉइन को हराम बताने वाले फतवे से बढ़ी बेचैनी, पाकिस्तान के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
दुल्हन ने मंडप में प्रेमी को बुलाया और दूल्हे के सा​मने ही कर दी ऐसी हरकत कि मेहमानों को भी बंद करनी पड़ी आंखें, मच गया हड़कंप, सभी पहुंचे थाना और फिर हुआ ये….
Supreme Court Judgments in Indian Languages : सुप्रीम कोर्ट के निर्णय देश की सभी भाषाओं में उपलब्ध कराने का प्रयास : CJI
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?