सीजी भास्कर, 30 सितंबर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही (IAS Transfer) 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल और तबादला किया गया है। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए हैं। पी. दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए, उनकी जगह पर रोहित यादव की एंट्री हुई है।
जारी आदेश के मुताबिक, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने आदेश जारी किया है।
IAS अफसरों की नई जिम्मेदारियाँ
नाम | वर्तमान पद / विभाग | नई जिम्मेदारी (अतिरिक्त प्रभार) |
---|---|---|
रेणु जी पिल्ले | – | माध्यमिक शिक्षा मंडल, अध्यक्ष |
सुब्रत साहू | – | राजस्व मंडल बिलासपुर, अध्यक्ष |
सोनमणि बोरा | – | विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, प्रमुख सचिव |
डॉ. रोहित यादव | – | जनसंपर्क विभाग, CSPGCL और CSPDCL, सचिव |
अविनाश चंपावत | – | धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, सचिव |
मुकेश कुमार बंसल | – | विमानन विभाग, सचिव |
अंकित आनंद | – | आवास एवं पर्यावरण विभाग, सचिव / सूचना प्रौद्योगिकी / वाणिज्यिक कर (पंजीयन) / पर्यावरण संरक्षण मंडल |
भुवनेश यादव | – | योजना-आर्थिक-सांख्यिकी विभाग / बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव |
कुलदीप शर्मा | – | छत्तीसगढ़ राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक |
रवि मित्तल | – | विमानन विभाग, संचालक |
डॉ. फरिहा आलम | – | स्कूल शिक्षा विभाग, संयुक्त सचिव |
जितेंद्र यादव | – | कलेक्टर, राजनांदगांव |
लोकेश कुमार | – | श्रम विभाग, उप सचिव |
पठारे अभिजीत बबन | – | मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ |
आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को व्यापमं के अध्यक्ष पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला है। सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। (IAS Transfer)
IAS सोनमणि बोरा (1997 बैच) को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. रोहित यादव (2002 बैच) को सचिव जनसंपर्क विभाग पदस्थ किया गया है। (IAS Transfer) पी. दयानंद (2006 बैच) को इस दायित्व से मुक्त किया गया है।
IAS अविनाश चंपावत (2003 बैच) को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। IAS मुकेश कुमार बंसल (2005 बैच) को विमानन विभाग का दायित्व दिया गया है। IAS अंकित आनंद (2006 बैच) को सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग तथा पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
IAS भुवनेश यादव (2006 बैच) को योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम का प्रभार दिया गया है। कुलदीप शर्मा (2014 बैच) को राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन का अतिरिक्त दायित्व, रवि मित्तल (2016 बैच) को संचालक विमानन और डॉ. फरिहा आलम (2016 बैच) को संचालक खाद्य के पद पर पदस्थ किया गया है। (IAS Transfer) IAS लोकेश कुमार को श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
जिला स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। IAS जितेंद्र यादव (2019 बैच) को राजनांदगांव कलेक्टर और पठारे अभिजीत बबन (2022 बैच) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायगढ़ बनाया गया है। (IAS Transfer)