CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “मैं नहीं तो कोई नहीं, तेरी शादी नहीं होने दूंगा, समाज में कर दूंगा बदनाम” युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ युवती ने दर्ज करवाई FIR, जुर्म दर्ज होते ही हुआ फरार

“मैं नहीं तो कोई नहीं, तेरी शादी नहीं होने दूंगा, समाज में कर दूंगा बदनाम” युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ युवती ने दर्ज करवाई FIR, जुर्म दर्ज होते ही हुआ फरार

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मार्च। युवक कांग्रेस नेता के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत राजधानी रायपुर के एक थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। आपको बता दें कि इस युवा नेता ने न सिर्फ युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की बल्कि उसे समाज में जबरन बदनाम करने और उसकी कहीं भी शादी नहीं होने देने की लगातार धमकी दी है। जुर्म दर्ज होने के बाद ही आरोपी फरार हो गया है। कांग्रेस के इस युवा नेता ने युवती को धमकी दी है कि वह उसकी कहीं भी शादी नहीं होने देगा और उसके फोटो और विडियो वायरल कर बदनाम करेगा। कल परिजनों के साथ थाना पहुंच युवती ने तमाम साक्ष्यों के साथ एफआईआर दर्ज करवाई है।

जी हां, यह मामला राजधानी रायपुर के दीनदयाल नगर थाना का है। जहां कल पीड़ित युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बीए एलएलबी स्टुडेन्ट है तथा पिछले सात वर्ष से सार्थक शर्मा से उसकी जान पहचान है। युवती का रावतपुरा सरकार गुरू परिवार से जुड़े होने के कारण सार्थक शर्मा और उसके परिवार का घर आना जाना रहा है। जिसके बाद दोनों में काफी दोस्ती हो गई थी और इसी बीच में वर्ष 2020 में युवती ने सार्थक शर्मा से बातचीत करना बंद कर दिया था। जिसके बाद सार्थक उसे अपने साथ शादी करने व संबंध बनाने के मैसेज कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि वह समाज में भी उसकी बदनामी कर रहा है।

24 वर्षीय युवती के मुताबिक 14 फरवरी 2025 को दोपहर करीबन 3 बजे वह कालेज से वापस घर आ रही थी तभी सार्थक ने उसका रास्ता रोक गली में बुरी नियत से हाथ और बांह पकड़ कर बात करना है, कहकर इधर उधर शरीर में टच करने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि  तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हारी शादी और कहीं भी नही होने दूंगा और तुमको बदनाम कर दूंगा।

युवती ने पुलिस को बताया कि इतना कहने के बाद सार्थक शर्मा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। वह डर के मारे किसी भी तरह से वहां से हाथ छुड़ा कर घर जाकर अपने माता पिता को पूरी बात बताई। सार्थक शर्मा युवती को उसकी फोटो को वायरल करने व अश्लील मैसेज कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर हर जगह उसे बदनाम करते धमका रहा है। युवती ने बताया कि वह कही भी जाती है तो सार्थक शर्मा तुमसे बात करना चाहता हूं, कहकर लगातार पीछा करता रहा है।

युवती की शिकायत पर मिले साक्ष्य और प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने दीनदयाल नगर रायपुर निवासी सार्थक शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 78, 74 व 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

You Might Also Like

Jajvalyadev Mahotsav Controversy : जाज्वल्यदेव महोत्सव के समापन में कुर्सी बनी विवाद की वजह, मंच के सामने नेताओं और अफसरों में कार्यक्रम के दौरान तीखी बहस

Revenue Inspector Strike : कलेक्टर की पहल से खुला रास्ता, 15 दिन बाद टूटा पटवारी–आरआई गतिरोध, लोरमी में फिर शुरू हुआ राजस्व कामकाज

SDO Body Found In Car : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

CG Police Action : CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल–कट्टे बरामद

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jajvalyadev Mahotsav Controversy : जाज्वल्यदेव महोत्सव के समापन में कुर्सी बनी विवाद की वजह, मंच के सामने नेताओं और अफसरों में कार्यक्रम के दौरान तीखी बहस

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जांजगीर-चांपा। जिले में आयोजित…

Revenue Inspector Strike : कलेक्टर की पहल से खुला रास्ता, 15 दिन बाद टूटा पटवारी–आरआई गतिरोध, लोरमी में फिर शुरू हुआ राजस्व कामकाज

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। जिले की लोरमी तहसील…

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। भारत और अमेरिका के…

Fahadh Faasil New Movie : पुष्पा और एनिमल के खलनायक पहली बार साथ, फहाद फासिल की नई फिल्म में राजामौली की दमदार एंट्री

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। साउथ सिनेमा में इन…

SDO Body Found In Car : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। शहर के इंदिरा स्टेडियम…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Jajvalyadev Mahotsav Controversy : जाज्वल्यदेव महोत्सव के समापन में कुर्सी बनी विवाद की वजह, मंच के सामने नेताओं और अफसरों में कार्यक्रम के दौरान तीखी बहस

14/02/2026
छत्तीसगढ़

Revenue Inspector Strike : कलेक्टर की पहल से खुला रास्ता, 15 दिन बाद टूटा पटवारी–आरआई गतिरोध, लोरमी में फिर शुरू हुआ राजस्व कामकाज

14/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

SDO Body Found In Car : इंदिरा स्टेडियम के पास कार में SDO का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?