CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हम नहीं जाते तो दब जाता मामला , वेदांता हादसे पर कांग्रेस का बड़ा हमला

हम नहीं जाते तो दब जाता मामला , वेदांता हादसे पर कांग्रेस का बड़ा हमला

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वेदांता पावर प्लांट में 3 दिन पहले हुए हादसे को घोर लापरवाही का नतीजा बताते हुए कहा कि अगर कांग्रेस का जांच दल वहां नहीं जाता तो मामले में लीपापोती हो जाती. हादसे पर सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए.

Contents
  • आदिवासियों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है यूसीसी
  • कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण की पक्षधर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ वेदांता पावर प्लांट के मुद्दे को लेकर मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं. बीजेपी सरकार बनने के बाद हर 3 महीने में एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो रहा है. ढाई साल में 300 से ज्यादा लोगों की औद्योगिक दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है.

हादसे के बाद वेदांता पावर प्लांट के निरीक्षण का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि कांग्रेस जांच दल ने अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की. मौके पर भयावह स्थिति नजर आई. लोगों में दहशत का माहौल है. बंद पड़े एथेनॉल प्लांट को वेदांता ने खरीदा, साल भर पहले शुरू किया.

उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद प्लांट को चालू करने से पहले जरूरी है कमीशनिंग, लेकिन मौके पर जंग लगी मशीनों के साथ खराब पार्ट्स ही नजर आए, नए पार्ट्स नजर नहीं आए. बॉयलर ब्लास्ट से हुई मौतें सवाल उठता है कि क्या प्रेशर लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा था? वाटर लेवल इंडिकेटर की स्थिति भी संदिग्ध थी.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पावर प्लांट हादसे को लेकर कहा कि 20 लोगों की मौत हुई हैं लेकिन बहुत ही सामान्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है. घर बैठे ही उनकी जमानत हो जाएगी. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गैर जमानती धाराएं नहीं लगानी चाहिए. उन्होंने दोषियों पर बीएनएस की धारा 105 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह बड़े उद्योगपतियों के समक्ष सरकार का सरेंडर हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने घटना की जांच सीनियर आईएएस के माध्यम से कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि एफआईआर में जांच के साथ ही पूरा संदर्भ होना चाहिए. इसके साथ उन्होंने न्यायिक जांच की जरूरत बताते हुए कहा कि हाई कोर्ट के सिटिंग जज के जरिए न्यायिक जांच पूरी करा ली जाए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटनाएं हो रही है. हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि प्रदेश सरकार द्वारा बर्न यूनिट का निर्माण कराया जाए.

आदिवासियों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है यूसीसी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यूसीसी (यूनिफार्म सिविल कोड) को आदिवासियों के अधिकारों पर डाला डालने जैसा बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी निवासरत हैं. ग्राम सभा को पावर दिया गया है, पेशा एक्ट लागू है. सरकार एक कानून लागू करेगी तो आदिवासियों का अधिकार कैसे सुरक्षित रहेगा. यूसीसी तो उनके अधिकारों पर डाका डालने जैसा होगा.

उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसी जनजातियां हैं, जिनको राष्ट्रपति से संरक्षण प्राप्त है. यूसीसी के माध्यम से उनके अधिकारों को छिनने का काम होगा. सरकार जल जंगल जमीन को बेचने का काम कर रही है. उन्होंने शंका जाहिर की कि कहीं अपने चहेते उद्योपतियों को लाभ देने के लिए तो कहीं यूसीसी लागू नहीं किया जा रहा है.

बैज ने कहा कि आदिवासियों की जमीन आदिवासी ही खरीद सकता है. सरकार आदिवासियों के अधिकार को समाप्त करना चाहती है. सरकार कभी आदिवासी की चिंता नहीं करती. प्रदेश के चारों तरफ हाहाकार मचा है. सरकार छत्तीसगढ़ को उजड़ना चाहती है, ऐसा कांग्रेस होने नहीं देगी. संविधान कानून में सबको अपना अधिकार है. किसी के अधिकार को छिनने का हक, किसी दूसरे को नहीं है.

कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण की पक्षधर

वहीं महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है. कांग्रेस हमेशा से इसकी समर्थक रही है. कांग्रेस इसकी पक्षधर है. कांग्रेस की सरकार ही इस बिल को लाई थी. जनगणना की प्रक्रिया चल रही है, परिसीमन भी होना है. सरकार किस आधार पर परिसीमन करें, ये स्पष्ट करें फिर महिला आरक्षण लागू करें.

बारिश-ओलावृष्टि का कहर: 50 एकड़ फसल चौपट, किसानों ने मांगी राहत
Golbazar Chain Snatching Case : मासूम बच्ची को बनाया शिकार
IND vs NZ T20 Raipur Match: रायपुर तैयार, आज शहर में उतरेंगी दोनों टीमें, टिकट रिडीम का आज आखिरी मौका
Chhattisgarh Budget 2025 : आज आएगा छत्तीसगढ़ का बजट, एक दिन पहले शराब हुई सस्ती
Bharatmala Land Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले की परतें खुलने लगीं, एसडीएम कार्यालय पहुंची EOW की टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Samay Raina Medha Shankar Dating
Samay Raina Medha Shankar Dating : समय रैना की जिंदगी में आई ‘12वीं फेल’ वाली हसीना? वेकेशन तस्वीरों से फैंस ने खोज निकाला क्लू

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपनी पर्सनल…

Bipasha Basu Protein Worm : प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, बिपाशा ने IAS तुकाराम मुंडे को टैग कर मांगी मदद
Bipasha Basu Protein Worm : प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, बिपाशा ने IAS तुकाराम मुंडे को टैग कर मांगी मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने प्रोटीन पाउडर (Bipasha…

Turmeric Milk Benefits
Turmeric Milk Benefits : रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की क्यों दी जाती है सलाह? डॉक्टर ने बताए फायदे

घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर रात में सोने से…

Junior Women Asia Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारत का गोलों का तूफान, 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम
Junior Women Asia Cup : पाकिस्तान के खिलाफ भारत का गोलों का तूफान, 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर महिला…

IND vs AFG 1st T20 : दिल्ली पुलिस की अपील BCCI ने की खारिज, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच
IND vs AFG 1st T20 : दिल्ली पुलिस की अपील BCCI ने की खारिज, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से तारीख बदलने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?