CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Student Online Fraud Case : बैंक खाते में पहले भेजे ₹150, फिर IIT छात्र से ठगे पांच लाख, दोस्त से उधार लेकर दी रकम

IIT Student Online Fraud Case : बैंक खाते में पहले भेजे ₹150, फिर IIT छात्र से ठगे पांच लाख, दोस्त से उधार लेकर दी रकम

By Newsdesk Admin 09/11/2025
Share
IIT Student Online Fraud Case
IIT Student Online Fraud Case

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। कानपुर में साइबर ठगों ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर आइआइटी के पीएचडी छात्र से पांच लाख रुपये की ठगी (IIT Student Online Fraud Case) कर ली। ठगों ने पहले छात्र को झांसे में लेने के लिए उसके खाते में ₹150 भेजे और फिर निवेश के बहाने धीरे-धीरे पूरी रकम हड़प ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
छत्तीसगढ़ का रहने वाला है पीड़ित छात्रपहले भेजे ₹150, फिर शुरू हुई ठगी(IIT Student Online Fraud Case) दोस्तों से उधार लेकर भेजे ₹5 लाख

छत्तीसगढ़ का रहने वाला है पीड़ित छात्र

पीड़ित छात्र (Chhattisgarh IIT PhD Student) ए. शिवनाग शर्मा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी है और वर्तमान में आइआइटी कानपुर के हाल नंबर 8 में रहकर पीएचडी कर रहा है। उसने बताया कि 10 सितंबर को उसे एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया। समूह में खुद को एचआर बताने वाली कुछ महिलाओं ने पार्ट टाइम नौकरी का प्रस्ताव दिया और दावा किया कि इससे रोजाना तीन से दस हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है।

पहले भेजे ₹150, फिर शुरू हुई ठगी

ठगों ने शुरुआत में छात्र को एक छोटा टास्क दिया ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उसका स्क्रीनशॉट भेजना। (Online Task Scam) काम पूरा करने के बाद छात्र के खाते में ₹150 भेजे गए। इससे छात्र को भरोसा हो गया कि काम असली है। कुछ घंटे बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां 25 टास्क पूरे करने की शर्त रखी गई।

(IIT Student Online Fraud Case) दोस्तों से उधार लेकर भेजे ₹5 लाख

ठगों ने पहले छात्र से ₹2,000 का निवेश कराया। फिर धीरे-धीरे ₹5,000, ₹50,000 और ₹1.40 लाख रुपये तक की रकम जमा कराने के लिए कहा। (Telegram Fraud Group) छात्र ने जब यह सब भुगतान कर दिया, तो ठगों ने बताया कि “समूह का पैसा फ्रीज हो गया है” और अनफ्रीज कराने के लिए ₹3.10 लाख और भेजने को कहा। ठगों की बातों में आकर छात्र ने दोस्तों से उधार लेकर यह रकम भी भेज दी। बाद में जब उसका ग्रुप बंद कर दिया गया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसे ठगी का एहसास हुआ।

कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (Cyber Crime Police Investigation) फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में ठगों के विदेशी आईपी एड्रेस से जुड़ाव की संभावना जताई गई है।

You Might Also Like

Central Disaster Assistance : आपदा प्रभावित राज्यों को केंद्र की बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ समेत छह इकाइयों के लिए 1,912.99 करोड़ मंजूर

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

Danteshwari Temple Jagdalpur Anniversary: मां दंतेश्वरी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव, कलश यात्रा से शुरू होगा धार्मिक उत्सव

Newsdesk Admin 09/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Menstrual Leave : मासिक धर्म अवकाश को अनिवार्य बनाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, कहा- इससे महिलाओं की नौकरी पर असर पड़ सकता है

सीजी भास्कर, 14 मार्च। सुप्रीम कोर्ट ने मासिक…

PM Modi Kolkata Rally : ब्रिगेड मैदान से बंगाल को साधेंगे पीएम मोदी, मेगा रैली के साथ 18,680 करोड़ की परियोजनाओं पर फोकस

सीजी भास्कर, 14 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार…

Central Disaster Assistance : आपदा प्रभावित राज्यों को केंद्र की बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ समेत छह इकाइयों के लिए 1,912.99 करोड़ मंजूर

सीजी भास्कर, 14 मार्च। केंद्र सरकार ने आपदा…

Iran Oil Trade Yuan: होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों पर नई शर्त की तैयारी, डॉलर के बजाय युआन में सौदे पर मंथन

Iran Oil Trade Yuan : मध्य पूर्व में…

Iran India LPG Tanker : ईरान ने भारत जा रहे दो एलपीजी जहाजों को दी मंजूरी, होर्मुज में फंसे टैंकरों के लिए बढ़ी राहत की उम्मीद

सीजी भास्कर, 14 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Central Disaster Assistance : आपदा प्रभावित राज्यों को केंद्र की बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ समेत छह इकाइयों के लिए 1,912.99 करोड़ मंजूर

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Arun Sao LPG Statement : गैस सिलेंडर को लेकर घबराहट पर सरकार की अपील, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- अफवाह से बचें, सप्लाई पर नजर

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Paddy Procurement Delay Kanker: उठाव में सुस्ती से 41 हजार क्विंटल धान खुले में, खराब होने का बढ़ा खतरा

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Mahara Samaj Bastar Foundation Day: बस्तर में माहरा समाज का 14वां स्थापना दिवस, वीरों की विरासत को किया याद

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?