CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Fuel Trade : राजधानी में दो यार्डों पर पुलिस की छापेमारी, 44 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Illegal Fuel Trade : राजधानी में दो यार्डों पर पुलिस की छापेमारी, 44 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Illegal Fuel Trade
Illegal Fuel Trade

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में अवैध पेट्रोल-डीजल (Illegal Fuel Trade) का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिंग रोड नंबर-3 पर पिरदा चौक और टेकारी चौक स्थित दो अलग-अलग यार्ड पर रेंज साइबर पुलिस ने छापा मारा। टीम ने दोनों ही जगहों से करीब 44 लाख का पेट्रोल-डीजल जब्त किया है।

कार्रवाई में 9 आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दोनों मामलों के मास्टरमाइंड सूरज शाह और उमेश साव मौके से फरार हो गए। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई रेंज साइबर थाना की टीम ने की। पहला मामला पिरदा चौक का है, जहां सूरज शाह के यार्ड पर दबिश देकर टीम ने एक टैंकर और 9 ड्रम जब्त किए।

इनमें 1200 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल समेत कुल 1.40 लाख रुपए का माल मिला। मौके से अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड़ और रोहित बघेल को गिरफ्तार किया गया। वहीं टेकारी चौक पर उमेश साव के यार्ड से तीन टैंकर और 8 ड्रम मिले।

इनमें से एक टैंकर से 15,000 लीटर पेट्रोल और 5,000 लीटर डीजल (19.20 लाख) तथा दूसरे टैंकर से 25,000 लीटर डीजल (Illegal Fuel Trade) (22.50 लाख) जब्त किया गया। तीसरा टैंकर खाली मिला। इसके अलावा 1,000 लीटर डीजल और 300 लीटर पेट्रोल अलग-अलग ड्रमों से जब्त किया गया। कुल मिलाकर 42.90 लाख का जखीरा मिला।

मौके से शैलेन्द्र कुमार साव, शेख कलीम उद्दीन, राज पटेल, नीरज नेताम और रवि यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने डीजल-पेट्रोल के नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे हैं। पाइप व अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि बिना लाइसेंस और दस्तावेज के इतने बड़े पैमाने पर ईंधन संग्रह और बिक्री (Illegal Fuel Trade) गंभीर अपराध है। दोनों यार्ड मालिकों सूरज शाह और उमेश साव के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के डर से शिफ्ट किया यार्ड

राजधानी के मंदिर हसौद क्षेत्र में कई पेट्रोलियम कंपनी के डिपो हैं। यहां से प्रदेश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई टेंकरों के माध्यम से की जाती है। डिपो होने के कारण चोरी का पूरा खेल यहीं से चलता है। पूरे कारोबार के मास्टरमाइंड सूरज शाह और उमेश साव ही हैं। ये दोनों पिछले कई सालों से पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार (Illegal Fuel Trade) कर रहे हैं। दो महीने पहले ही एक टीम ने यहां छापा मारा। छापे के बाद यहां से कारोबार बंद कर विधानसभा इलाके में शिफ्ट कर दिया गया था।

Bilaspur Kopra Reservoir : छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय
बीमा पॉलिसी के बहाने फ्रॉड; नोएडा से 2 गिरफ्तार, 10 हजार लोगों का डेटा बरामद…
Illegal Paddy Transport : महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 615 कट्टा अवैध धान जप्त
Vishnu Deo Sai Farming  : खेत में उतरे CM विष्णुदेव साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी
Cycle Ride : 75 घंटे की चुनौती में 1000 किमी साइकिल राइड, छत्तीसगढ़ के 8 राइडर्स ने हासिल की सफलता

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट और तोड़फोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, शहर में निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के धमतरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के…

BSP Copper Theft
BSP Copper Theft : बीएसपी के कोक ओवन से कॉपर ट्यूब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक समेत सामान जब्त

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा दावों के बीच…

Bhilai Pocket Theft
Bhilai Pocket Theft : शराब भट्ठी के पास जेबकटी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, स्कूटी व दस्तावेज बरामद

व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?