सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां (Illegal Paddy Storage) का मामला पकड़ा गया है। यहां धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम उदउदा में एक व्यक्ति के घर से 1200 बोरी धान बरामद हुआ है। धान खरीदी सीजन शुरू होने से पहले इतनी बड़ी मात्रा में अवैध भंडारण मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
छापा कार्रवाई में राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम शामिल
सूचना मिलने पर राजस्व और मंडी विभाग की टीम ने 29 अक्टूबर की सुबह ग्राम उदउदा में कपिल यादव के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में बड़ी मात्रा में धान भरा हुआ मिला। जब टीम ने दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने तुरंत धान को जब्त करने का फैसला लिया।
(Illegal Paddy Stock) जब्त कर उप सरपंच को सुपुर्द किया गया
मंडी विभाग की टीम ने जब्त किए गए 1200 बोरी धान को गांव के उप सरपंच महेंद्र यादव के सुपुर्द किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान धरमजयगढ़ SDM प्रवीण कुमार, तहसीलदार हितेश साहू और मंडी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
पहले भी पकड़ा जा चुका है अवैध धान (Illegal Rice Transport)
इससे पहले 27 अक्टूबर को खरसिया क्षेत्र के बानीपाथर ओवरब्रिज पर एक ट्रेलर से अवैध धान पकड़ा गया था। वाहन में करीब 600 बोरी धान लोड था, जिसके दस्तावेज नहीं मिले। ड्राइवर से पूछताछ में गोलमोल जवाब मिलने पर ट्रेलर को जब्त कर थाने लाया गया था।
पुलिस और प्रशासन (Illegal Grain Trade) पर लगातार सख्त
धान खरीदी से पहले लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब (Illegal Paddy Storage) पर पूरी तरह सख्त है। विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना वैध दस्तावेज के कोई भी व्यक्ति धान का भंडारण या परिवहन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





