CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जरूरी खबर : बुखार से लेकर pain कीलर की ये दवाइयां घर में रखी हैं तो ध्यान से पढ़ें ये खबर, क्योंकि ये हैं जान का खतरा…❗ सरकार ने किया 🚫

जरूरी खबर : बुखार से लेकर pain कीलर की ये दवाइयां घर में रखी हैं तो ध्यान से पढ़ें ये खबर, क्योंकि ये हैं जान का खतरा…❗ सरकार ने किया 🚫

By Newsdesk Admin
23/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। अधिकांश घरों में मेडिकल इमरजेंसी किट और दवाई का डिब्बा लोग रखते हैं। अमूमन मेडिसिन बॉक्स में जुखाम-बुखार, गैस और सिर दर्द जैसी सामान्य दवाइयां रखी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर या गाड़ी में कोई मेडिसिन बॉक्स कैरी करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।आपको बता दें कि केंद्र सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट ने डेढ़ सौ से अधिक दवाओं पर बैन लगा दिया है। यह बैन हेल्थ डिपार्टमेंट ने एफडीसी दवाओं पर लगाया है। बताया जा रहा है कि इन दवाओं में जो साल्ट है उसके कॉम्बिनेशन का आपके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

गौरतलब हो कि FDC उन दवाओं को कहते हैं जिन्हें दो या दो से अधिक दवाओं के केमिकल (साल्ट) को एक निश्चित अनुपात में मिलाकर बनाया जाता है। देश में फिलहाल बहुत बड़े पैमाने पर ऐसी दवाओं का इस्तेमाल हो रहा है। सामान्य बातचीत में इन्हें कॉकटेल मेडिसिंस भी कहा जाता है। बुखार, जुकाम, एलर्जी, बदन दर्द, सिर दर्द और आई फ्लू के इलाज में ये दवाएं प्रयोग की जाती रही हैं। 156 फिक्स्ड-डोज कांबिनेशन (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मेडिकल स्टोर्स में ये दवाएं नहीं बिक सकेंगी।

विदित हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसी महीने जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार ने फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित दर्द की दवाओं के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एसेक्लोफेनाक 50 एमजी+, पैरासिटामोल 125 एमजी टैबलेट पर बैन लगा दिया है।‌ रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने पैरासिटामोल, ट्रामाडोल (सिर दर्द की दवा), टारिन और कैफीन के संयोजन पर भी प्रतिबंध लगाया है। एसिक्लोफेनाक 50एमजी+ पैरासिटामॉल 125एमजी टैबलेट पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये बड़ी फार्मा कंपनियों द्वारा बनाई जाने वाली दर्द निवारक दवाओं के बेहद पॉपुलर कॉम्बिनेशन में से एक है। वहीं पैरासिटामॉल + पेंटाजोसिन का कॉम्बिनेशन भी प्रतिबंधित है, इसका इस्तेमाल दर्द से राहत के लिए किया जाता है। लेवोसेट्रिजिन + फेनिलफ्रिन के कॉम्बिनेशन पर भी बैन लगा है, इसका यूज बहती नाक, छींकने या मौसमी बुखार या एलर्जी संबंधित लक्षणों के इलाज के लिए किया जाता है। इसके आलावा इसमें लेवोसेट्रिजिन से जुड़े कई अन्य कॉम्बिनेशन हैं। यह एक एंटीहिस्टामाइन है जो शरीर में पैदा होने वाले हिस्टामाइन के प्रभाव को रोकता है। मैग्नीशियम क्लोराइड पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, इसका इस्तेमाल पोषण संबंधी कमियों के उपचार में किया जाता है।पैरासिटामॉल, ट्रामाडोल, टॉरिन और कैफीन के कॉम्बिनेशन पर भी बैन लगा है, इसमें ट्रामाडोल एक ओपिओइड बेस्ड पेनकिलर है।

13 साल के छात्र ने स्कूल में सीनियर को मारा चाकू, हो गई मौत… पुरानी लड़ाई का लिया बदला
‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन’ के लिए “स्कोप एमिनेंस अवार्ड” से SAIL सम्मानित
दिल्ली में CM साय का मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन: PM और गृहमंत्री से मुलाकात संभव, नवरात्रि में हो सकता है विस्तार…
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : जेल में बंद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा से फिर पूछताछ करेगी ACB-EOW, मिला 7 दिन का रिमांड
Arbitrariness of private schools in Durg : प्रशासन सख्त, अब एक दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का नहीं बना सकेंगे दबाव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?