CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, डर के चलते झाड़ियों में छोड़ा, अस्पताल में नहीं बच सकी नवजात…

रेप पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, डर के चलते झाड़ियों में छोड़ा, अस्पताल में नहीं बच सकी नवजात…

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से 3 साल तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने सात महीने के बच्चे को जन्म दिया, लेकिन डर से उसने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। मामला बगीचा थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, बगीचा थाना इलाके में 31 मार्च को राजपुरी नदी किनारे झाड़ियों में नवजात बच्ची मिली। राहगीर रोने की आवाज सुनकर पास पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नवजात की हुई मौत

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान खून से लथपथ बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भी रेफर किया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।

नाबालिग ने खुद थाने जाकर घटना का खुलासा किया

पुलिस मामले की जांच कर रही थी, तभी एक नाबालिग लड़की खुद थाने पहुंची। पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि डुमरटोली निवासी 26 साल का रितेश तिग्गा पिछले 3 साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।

इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने 7 माह की बच्ची को जन्म दिया, फिर डर की वजह से झाड़ियों में फेंक दिया।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

बगीचा थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि, नाबालिग की शिकायत के बाद आरोपी रितेश तिग्गा के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

GPM Road Accident : GPM में मॉर्निंग वॉक बनी ‘डेथ वॉक’, तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को 20 फीट दूर उछाला, मौके पर ही मौत; बस से टकराकर थमा वाहन
MLA presented roses to the traders : पैदल 3 घंटे चल दो मार्केट की हर दुकान में पहुंचे MLA रिकेश, व्यापारियों को गुलाब भेंट कर “जीएसटी बचत” की दी बधाई
RERA Action : स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर वॉलफोर्ट एलेन्सिया के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना
Suspicious death of wife creates sensation: करंट लगाकर हत्या, मौत के बाद डांस करता रहा पति
‘ना दूसरों की फिक्र, ना अपनी…’ चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो देखकर भड़के लोग!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?