CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कर्नाटक में लंदन नौकरी का झांसा, 11 लाख ठगे, पैसे मांगने पर युवक की हत्या; 3 गिरफ्तार

कर्नाटक में लंदन नौकरी का झांसा, 11 लाख ठगे, पैसे मांगने पर युवक की हत्या; 3 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जुलाई कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में एक पोस्ट ग्रेजुएट युवक से पहले ठगों ने लंदन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठगे. फिर जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उसकी हत्या कर दी. फिलहाल मामले की जांच कर रही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है. मृतक युवक का नाम रमनजी (30) बताया जा रहा है.आरोपियों का नाम सुधाकर, मनोज और मंजूनाथ है. दरअसल, हाल ही में चिंतामणि तालुक के केम्पादेनहल्ली उद्यान में एक कुएं में एक शव मिला.

शव की पहचान रमनजी के रुप में की गई. मृतक रमनजी ने कृषि में एमएससी की थी और बैंगलोर के येलहंका में एक निजी कोचिंग सेंटर में लेक्चरर के तौर पर काम कर रहा था. मृतक के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है.युवक को नौकरी के नाम पर दिया झांसारमनजी अपने भाई-भाभी के साथ रहता था. एक दिन रमनजी की मुलाकात डोड्डा गुट्टाहल्ली के सुधाकर से हुई. वो बैंगलोर में एक निजी वित्त कंपनी में काम कर रहा था.

उसने रमनजी से कहा कि तुम्हारे पास डिग्री है. यहां काम करके तुम हजारों में ही कमा पाओगे, जबकि लंदन जाकर काम करोगे तो लाखों कमाओगे. सुधाकर ने रमनजी को लंदन भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 11 लाख रुपये मांगे.युवक ने दे दिए 11 लाखरमनजी सुधाकर की बातों में आ गया और उसे 11 लाख रुपये दे दिए. फिर कुछ दिन बाद रमनजी ने सुधाकर से पूछा कि वो उसे लंदन कब भेजेजा और नौकरी कब दिलाएगा तो आरोपी ने वीजा प्रॉब्लम की कहानी बता दी. फिर कुछ दिन बीते. इसके बाद रमनजी ने गुस्से में सुधाकर से कहा कि या तो मुझे लंदन भेजकर नौकरी दिलाओ या मेरे पैसे वापस करो.रची गई युवक को मारने की साजिशआरोपी सुधाकर रमनजी के पैसे वाापस नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने रमनजी को मारने की योजना बना ली.

फिर सुधाकर ने अपने भाई मनोज और उसके साथी मंजूनाथ के साथ मिलकर रमनजी को मारने की साजिश रची. उसने थार कार किराए पर ली और रमनजी के घर गया. रमनजी के घर जाकर सुधाकर ने उससे कहा कि तुम्हारी नौकरी पक्की हो गई. 16 जून को तुमको लंदन जाना है.रस्सी से गला घोंट दिया गलाइसके बाद 16 जून को एयरपोर्ट ले जाते समय आरोपियों ने चिंतामणि तालुक के केम्पादेनहल्ली के पास थार कार की अगली सीट पर बैठे रमनजी का रस्सी से गला घोंट दिया. फिर उसको केम्पादेनहल्ली उद्यान के पास एक कुएं में फेंक दिया. इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

DAP Fertilizer Subsidy : किसानों को बड़ी राहत: अब सस्ती मिलेगी DAP, केंद्र ने रबी सीजन के लिए उर्वरक सब्सिडी बढ़ाई
The coupling suddenly broke : मालगाड़ी की अचानक टूटी कपलिंग, 25 डिब्बे हुए अलग
AIMIM नेता वारिस पठान का भारतीय सेना और PM मोदी को लेकर बड़ा बयान, दिया समर्थन, बोले- ‘सिर्फ 25 मिनट में…’
घर में दोष, दूर करने के लिए दादा ने पोते के टुकड़े कर फेंके…
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?