CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किस बंगले में रहना चाहती हैं दिल्ली की पूर्व CM आतिशी? PWD को लिखा पत्र, कहा- ‘मुझे इस आवास में रहने दिया जाए या फिर…’

किस बंगले में रहना चाहती हैं दिल्ली की पूर्व CM आतिशी? PWD को लिखा पत्र, कहा- ‘मुझे इस आवास में रहने दिया जाए या फिर…’

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

दिल्ली , 05 अप्रैल 2025 :

Atishi Latest News: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से अनुरोध किया है कि उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाते एबी-17, मथुरा रोड स्थित बंगला को अपने पास रखने की अनुमति दी जाए या फिर दरियागंज में अंसारी रोड पर उन्हें कोई अन्य बंगला आवंटित किया जाए. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि आतिशी मथुरा रोड स्थित बंगले में ही रह रही हैं, जो उन्हें उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान आवंटित किया गया था.

अधिकारियों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) नेता ने अनुरोध किया है कि उन्हें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर बंगला बरकरार रखने की अनुमति दी जाए, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. हालांकि, आप सूत्रों ने दावा किया कि आतिशी ने मथुरा रोड स्थित बंगले को अपने पास रखने के बारे में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था, लेकिन उन्हें बताया गया कि यह केंद्रीय कोटे का आवास है.

आतिशी ने मार्च में पत्र लिखकर किया था अनुरोध

एक सूत्र ने बताया, ‘‘मथुरा रोड स्थित बंगले में ही रहने देने के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है. इसके बाद उन्होंने अंसारी रोड स्थित बंगले के आवंटन के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है, जिसमें पहले पार्टी नेता जैस्मीन शाह ‘दिल्ली डायलॉग एवं विकास आयोग’ की उपाध्यक्ष के रूप में रह रही थीं.’’ पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतिशी ने मार्च में विभाग को पत्र लिखकर मथुरा रोड स्थित बंगला आवंटित करने का अनुरोध किया था.

अधिकारी के मुताबिक ‘‘उन्हें बताया गया कि बंगला केंद्रीय कोटे का है. उन्हें आधिकारिक आवास आवंटित करने पर अभी निर्णय लिया जाना बाकी है.’’ भारत मंडपम के सामने मथुरा रोड पर स्थित एबी-17,नंबर का बंगला कई सालों तक पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित था. सिसोदिया के आबकारी नीति मामले में जेल जाने के बाद इस बंगले को आतिशी को आवंटित कर दिया गया.

सीएम रेखा गुप्ता को भी अब तक आवंटित नहीं किया गया है आवास

पूर्व में इस बंगले में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी रह चुकी हैं. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि नयी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी अब तक आधिकारिक आवास आवंटित नहीं किया गया है. सूत्रों ने बताया कि सचिवालय से निकटता को ध्यान में रखते हुए आईटीओ के पास लुटियंस दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त बंगले की तलाश की जा रही है.

पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया,‘‘नयी मुख्यमंत्री को अभी तक सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है. यह निर्णय सरकार के शीर्ष स्तर पर लंबित है. वह अपने निजी आवास में ही रह रही हैं.’’

फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में नहीं रहेंगी रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद घोषणा की थी कि वह 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले में नहीं रहेंगी, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ वर्षों तक रह चुके हैं.

बीजेपी नेता इसके निर्माण में कथित अनियमितताओं और भव्य आंतरिक साज-सज्जा को लेकर इसे ‘‘शीश महल’’कहते हैं.

Tragic road accident in Durg : बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 19 घायल, 2 की हालत गंभीर
Naxal Encounter : नक्सली कमांडर से मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल
Cold Wave Chhattisgarh : हवा बदलेगी दिशा, 15 जनवरी के बाद फिर कांपाएगी कड़ाके की ठंड
Bank Strike September 2026 : 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम
‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगी केंद्र सरकार’, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर बोले रविशंकर प्रसाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?