CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हिमाचल में बस किराए में बढ़ोतरी संभव: सुखविंद सिंह सुक्खू कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला संभव।

हिमाचल में बस किराए में बढ़ोतरी संभव: सुखविंद सिंह सुक्खू कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला संभव।

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

हिमाचल प्रदेश , 05 अप्रैल 2025 :

Himachal Pradesh Cabinet Meeting: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार को तीन बजे होगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद रखी गई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं. कैबिनेट में प्रस्तावित बस किराया बढ़ोतरी पर भी फैसला लिया जा सकता है. न्यूनतम किराया 7 से 10 रुपये हो सकता है, जबकि बस किराए में 15 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है.

हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि बसों का सामान्य किराया न बढ़ाने की मांग उठाई है. निजी बस ऑपरेटर न्यूनतम बस किराया 5 से बढ़ाकर 15 रुपये करने की मांग कर रहे हैं. बस ऑपरेटरों का तर्क है कि हिमाचल में सामान्य किराया पूरे देश में सबसे अधिक है और न्यूनतम किराया देश में सबसे कम है.

आर्थिक संकट से जूझ रही सुक्खू सरकार में हिमाचल पथ परिवहन (HRTC) भी लगातार घाटे में चल रहा है. 2023 में 31 मार्च तक एचआरटीसी का कुल घाटा 1966 करोड़ था, जो 31 मार्च, 2024 तक बढक़र 2119 करोड़ हो गया. अभी तक ये निगम 2200 करोड़ का घाटा पार कर चुका है. सरकार HRTC को 700 करोड़ से अधिक की ग्रांट हर वर्ष देती हैं.

मुकेश अग्निहोत्री ने क्या कहा था?

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास HRTC महकमा भी है, वो कह चुके हैं कि बस किराया बढ़ोतरी का फैसला कैबिनेट में ही होगा. वर्तमान में निगम के पास 3800 बस रूट हैं और 3000 बसों का फ्लीट है. एचआरटीसी के ऊपर रियायती बस सुविधा में करीब 28 कैटेगरी है, जिन्हें बस किराए में छूट दी जाती है. इसमें सबसे बड़ी लागत महिलाओं को 50 फीसदी बस किराया छूट देने से आ रही है.

वित्तीय रिपोर्ट कहती है कि 31 मार्च, 2024 तक राज्य सरकार को दिया जाने वाला कुल ब्याज ही 31 करोड़ हो गया है, जबकि सरकार से 733 करोड़ का अनुदान अब तक मिल चुका है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जरूरत को पूरा करने के लिए एचआरटीसी को अब अपने बेड़े के लिए 315 इलेक्ट्रिक बसें, 250 डीजल बसें, 20 से ज्यादा वोल्वो और करीब 150 टैम्पो ट्रैवलर खरीदने पड़ रहे हैं.

हिमाचल प्रदेश में निजी और सरकारी बसें पहाड़ी इलाकों में यातायात का मुख्य साधन हैं. ऐसे में सरकार का कोई भी निर्णय यात्रियों और बस ऑपरेटरों दोनों को प्रभावित करेगा. कैबिनेट बैठक में इस पर क्या फैसला लिया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

Allahabad HC Stay On Arrest : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ के लाल की उड़ान अंतरिक्ष की ओर: NASA को भेजा था मेल, अब अमेरिका से आया बुलावा
पाकिस्तान के खिलाफ बड़े एक्शन की भारत ने कर ली तैयारी! FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल होगा आतंकियों को पालने वाला मुल्क?
Bangladesh Minority Politics: चुनावी मैदान में उतरी BMJP, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी बढ़ाने का दावा
भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, एम्स में वेंटिलेटर पर थीं, संगीत और फिल्म बिरादरी में शोक की लहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

Smart Roads Poor Condition
Smart Roads Poor Condition : रायपुर में 32 करोड़ की लागत से बनीं 6 स्मार्ट सड़कें बदहाल, लाइटें बंद और फुटपाथों पर अतिक्रमण

Smart Roads Poor Condition : नगर निगम आयुक्त…

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?