सीजी भास्कर, 27 सितंबर। एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Asia Cup Final) के बीच खेला जाएगा। 9 सितंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक 6 मैच खेले हैं और हर बार जीत हासिल की है। फाइनल में भिड़ने वाली पाकिस्तान को भी भारत दो बार हरा चुका है।
पहले 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को मात दी थी। इसके बाद अगले रविवार को फिर 6 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन अब तीसरी भिड़ंत फाइनल की है। यानी जो टीम जीतेगी वही एशिया की चैंपियन कहलाएगी। (IND vs PAK Asia Cup Final) को लेकर दोनों टीमें पूरी तैयारी में हैं। ऐसे में टीम इंडिया की वो 5 कमजोरियां हैं जो फाइनल में परेशानी का कारण बन सकती हैं।
बुमराह का खराब लय में होना
जसप्रीत बुमराह ने ग्रुप स्टेज में अच्छी गेंदबाजी की थी। पाकिस्तान के खिलाफ पहली भिड़ंत में उन्होंने 2 विकेट झटके। लेकिन 22 सितंबर को पाकिस्तान से मुकाबले में बुमराह लय में नहीं दिखे। उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं लिया। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ वो फॉर्म में लौटे और श्रीलंका के खिलाफ आराम किया। जैसे बड़े मैच में उनका लय में रहना बेहद जरूरी होगा।
भारत की खराब फील्डिंग
फील्डिंग एशिया कप में भारत की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है। टीम इंडिया ने अब तक 12 कैच छोड़े हैं, जबकि पाकिस्तान ने केवल 3 कैच छोड़े। यानी पाकिस्तान का यह मजबूत पक्ष है। फाइनल जैसे बड़े मैच में भारत को अपनी इस कमी से उबरना होगा। में एक भी गलती भारी पड़ सकती है।
सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी
पहले मैच में सूर्या ने 47 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश है। पाकिस्तान के खिलाफ वो खाता नहीं खोल सके, बांग्लादेश के खिलाफ 5 रन और श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 12 रन बनाए। अगर सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए तो सूर्या की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।
अक्षर-पांड्या की फॉर्म IND vs PAK Asia Cup Final
अभिषेक और गिल की शानदार बल्लेबाजी ने भारत की कमजोरियों को ढका है। लेकिन अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या से रन नहीं निकल पाए हैं। शिवम दुबे भी असरदार प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिरे तो मिडिल ऑर्डर की परीक्षा होगी।
अभिषेक-शुभमन पर निर्भरता
शुभमन गिलटीम की बल्लेबाजी काफी हद तक अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पर निर्भर रही है। खासकर अभिषेक, जिन्होंने हर मैच में तेज शुरुआत दिलाई है। लेकिन में अगर ये जोड़ी जल्दी आउट हुई तो भारत की जीत मुश्किल हो सकती है।





