CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Action Against Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और सख्त एक्शन, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

India Action Against Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और सख्त एक्शन, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

By Newsdesk Admin 03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 03 मई। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से आयात पर बैन लगा दिया है।

भारत सरकार ने पाकिस्तान में पैदा होने वाली या वहां से आने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, चाहे वो वस्तुएं स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या विशेष अनुमति से आयात होती रही हों।

भारत ने आयात बैन करने से जुड़े फैसले से ये स्पष्ट कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को शह देता रहेगा, तब तक उससे कोई प्रकार का सहयोग नहीं किया जाएगा चाहे वह व्यापारिक हो या कूटनीतिक।

इस फैसले का पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ने वाला है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही भारी संकट में है। भारत से आयात पर प्रतिबंध लगने से पाकिस्तान के कुछ उद्योगों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, विशेषकर उन पर जो भारत पर निर्भर थे।

पाकिस्तान से सीधे आयातित वस्तुओं में सीमेंट, ड्राई फ्रूट शामिल है. इसमें ई-कॉमर्स से मंगाई गई पाकिस्तानी वस्तुएं भी शामिल है। इसका मतलब है कि अब किसी भी माध्यम से भारत में पाकिस्तानी वस्तु नहीं आ सकेगी।

पाकिस्तान पर लगातार एक्शन ले रहा है भारत

भारत से व्यापार पूरी तरह बंद होने से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव और बढ़ेगा. पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को झटका, जो पहले से ही FATF जैसी संस्थाओं की निगरानी में है।

इससे पहले साल 2019 में पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा वापस ले लिया था. यह नया कदम उसी नीति की अगली कड़ी है।

इससे पहले भारत ने बाघा-अटारी बॉर्डर बंद और सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के साथ-साथ पाकिस्तानी वीजा को भी रद्द कर दिया था।

You Might Also Like

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Newsdesk Admin 03/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ‘इसको तो कुछ नहीं आता, इसकी शादी कर दो’, तानों के बीच UPSC क्रैक कर अदीबा बनीं अफसर
Next Article Sambhal News: कौन हैं आलोक भाटी जो अब अनुज चौधरी की जगह संभालेंगे संभल सीओ का पद? जानें- यहां

You Might Also Like

देश-दुनिया

SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…

19/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

5 गवाहों की गवाही बाद कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

लालू यादव का शंखनाद ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे CM’ क्या कांग्रेस देगी साथ?

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?