CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India AI Powerhouse Plan : भारत बनेगा AI पावरहाउस, स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में बड़ा बदलाव, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

India AI Powerhouse Plan : भारत बनेगा AI पावरहाउस, स्कूल-कॉलेज के सिलेबस में बड़ा बदलाव, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान

By Newsdesk Admin 18/02/2026
Share

सीजी भास्कर 18 फ़रवरी। भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में केंद्र सरकार बड़ा कदम (India AI Powerhouse Plan) उठाने जा रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने घोषणा की है कि स्कूलों और कॉलेजों के सिलेबस में व्यापक बदलाव किया जाएगा, ताकि छात्रों को एआई आधारित शिक्षा और उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान एक इंटरव्यू में आईटी मंत्री ने कहा कि भारत की असली ताकत यहां की तकनीकी प्रतिभा है। केवल निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि युवाओं के कौशल को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा को किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रैक्टिकल और टेक्नोलॉजी-आधारित बनाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों को एआई टूल्स और संसाधन उपलब्ध कराए (India AI Powerhouse Plan) जाएंगे, जिससे छात्र न केवल तकनीक को समझें बल्कि अपने स्तर पर समाधान विकसित भी कर सकें। सरकार जल्द ही ‘एआई मिशन’ के अगले चरण पर तेजी से काम शुरू करेगी। यह मिशन सेमीकंडक्टर और टेलीकॉम सेक्टर की तर्ज पर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

आईटी मंत्री ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप छात्रों को एआई कौशल सिखा रहे हैं। सरकार का विशेष फोकस ग्रामीण युवाओं को एआई से जोड़ने पर है, ताकि गांव और शहर के बीच डिजिटल अंतर कम हो सके। उनका कहना था कि ग्रामीण युवा एआई टूल्स के जरिए अपने गांव में रहकर भी विश्वस्तरीय स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 16 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया था। 20 फरवरी तक चलने वाला यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है। इसकी मेजबानी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय कर (India AI Powerhouse Plan) रहा है और इसकी थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखी गई है। सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों की भागीदारी दर्ज की गई है।

सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है – भारत को एआई अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम का वैश्विक केंद्र बनाना। आने वाले समय में शिक्षा व्यवस्था में होने वाले बदलाव इस दिशा में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

You Might Also Like

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

Transgender Empowerment : आसमान में ड्रोन उड़ाएंगे और होटलों में मैनेजमेंट संभालेंगे ट्रांसजेंडर

Greater Noida Petrol Pump : पेट्रोल की जगह पानी! नोएडा में पंप से निकली बड़ी लापरवाही, सड़क पर ही दम तोड़ती दिखीं गाड़ियां

US-Iran Conflict : इस्फहान के आसमान में फिर जंग ईरान का दावा, अमेरिकी C-130 विमान मार गिराया

Newsdesk Admin 18/02/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग रहा लुटेरा गिरफ्तार, जागरूक नागरिकों और पुलिस की मुस्तैदी से चंद मिनटों में पकड़ाया आरोपी

भिलाई नगर: शहर के सेक्टर-6 इलाके में रविवार…

Gariaband Police Operation Nishchay : 27 टीमों की 119 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 147 लीटर शराब जब्त, 26 आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद: Gariaband Police Operation Nishchay : छत्तीसगढ़ के…

Baloda Bazar Shop Fire News 2026 : ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण अग्निकांड, 7 लाख नगद समेत 30 लाख का सामान जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

बलौदाबाजार: Baloda Bazar Shop Fire News 2026 :…

बड़ी खबर: Amit Jogi Life Imprisonment 2026 : जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

बिलासपुर: Amit Jogi Life Imprisonment 2026 : छत्तीसगढ़…

Hydroponic Ganja Case Bhilai 2026 : हाइड्रोपोनिक गांजा केस में तीसरी गिरफ्तारी, हुडको से दबोचा गया आरोपी, ‘हाई-टेक’ नशे के नेटवर्क का खुलासा

भिलाई/दुर्ग: Hydroponic Ganja Case Bhilai 2026 : छत्तीसगढ़…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

05/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

05/04/2026
देश-दुनिया

Transgender Empowerment : आसमान में ड्रोन उड़ाएंगे और होटलों में मैनेजमेंट संभालेंगे ट्रांसजेंडर

05/04/2026
देश-दुनिया

Greater Noida Petrol Pump : पेट्रोल की जगह पानी! नोएडा में पंप से निकली बड़ी लापरवाही, सड़क पर ही दम तोड़ती दिखीं गाड़ियां

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?