CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Asia Cup Squad : गिल, यशस्वी और सुदर्शन की तिकड़ी मचाएगी धमाल, चयनकर्ता हुए असमंजस में

India Asia Cup Squad : गिल, यशस्वी और सुदर्शन की तिकड़ी मचाएगी धमाल, चयनकर्ता हुए असमंजस में

By Newsdesk Admin
06/08/2025
Share
India Asia Cup Squad
India Asia Cup Squad

सीजी भास्कर, 6 अगस्त 2025 : भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी भारत की एशिया कप टीम में चयन की दौड़ में शामिल हैं। एशिया कप के लिए चयन अगस्त के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है।

यशस्वी और टेस्ट कप्तान गिल व्यस्त कार्यक्रम के कारण पिछले कुछ टी20 मैचों में नहीं खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद मिल रहे एक महीने के आराम के कारण वह इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय चयनकर्ता विकल्प अभी खुले रखे हुए हैं।

हालांकि, एशिया कप के फाइनल के तुरंत बाद भारत को वेस्टइंडीज के घरेलू टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध अहमदाबाद में पहला टेस्ट दो अक्टूबर से शुरू होगा। यशस्वी ने आइपीएल के पिछले संस्करण में 160 के स्ट्राइक रेट से 559 रन और गिल ने 15 मैचों में 155 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए थे।

गुजरात टाइटंस में गिल के सलामी जोड़ीदार सुदर्शन ने तो 156 के औसत से 759 रन बनाकर आरेंज कैप जीती थी। ऐसे में यूएई की पिचों और छह महीने बाद होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जायसवाल, गिल और सुदर्शन को शीर्ष क्रम का मुख्य आधार बनाना सही कदम होगा। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की उपलब्धता पर निर्णय को लेकर चयन बैठक से पहले उनके फिटनेस मूल्यांकन की उम्मीद है।

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी
IPL के बीच क्रिकेट फैंस के लिए डबल धमाका, भारत-साउथ अफ्रीका T20 सीरीज का शेड्यूल जारी
SRH Power Duo IPL 2026: काव्या मारन की टीम में दो ‘धुरंधर’ बल्लेबाज, ओपनिंग मैच में दिखेगा दमदार एक्शन
Deepti Sharma’s explosive performance : महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?