CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पाकिस्तान को इजरायल की तरह जवाब दे भारत’, पहलगाम हमले पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद्य

‘पाकिस्तान को इजरायल की तरह जवाब दे भारत’, पहलगाम हमले पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद्य

By Newsdesk Admin 23/04/2025
Share

जम्मू-कश्मीर , 23 अप्रैल 2025 :

Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले पर राज्य के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह सुनियोजित और सोच-समझकर किया गया हमला था, जिसमें पर्यटकों को निशाना बनाया गया. वैद्य ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित एक बड़ा आतंकी षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि यह हमला किसी सामान्य आतंकी गतिविधि का हिस्सा नहीं बल्कि एक सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध हमला था.

एसपी वैद्य ने इसे ‘पुलवामा 2’ करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा दो दिन पहले दिया गया उकसाने वाला बयान और उसके बाद हुआ यह हमला, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने पहले से ही इस हमले की नींव रख दी थी, और यहां तक कि उनके स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) कमांडो को गांवों में भेजा गया ताकि इस तरह के हमले को अंजाम दिया जा सके. उन्होंने कहा कि हाल ही में हमास के एक नेता का पीओके में आना भी इसी साजिश का हिस्सा था और यह कोई सामान्य घटना नहीं थी.

पाकिस्तान को चार टुकड़ों में बांट दे भारत- वैघ

पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने यह भी कहा कि भारत को इस हमले का जवाब इजरायल की तरह देना चाहिए ताकि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की सेना दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी संगठन है और अब समय आ गया है जब भारत को पाकिस्तान को चार टुकड़ों में बांटने के लिए निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए.”

अब करो या मरो की नीति अपनानी होगी- वैघ

उन्होंने कहा कि भारत को अब “करो या मरो” की नीति अपनानी होगी और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना होगा जिसे वह कभी भूल न सके. एसपी वैद्य ने गृहमंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वह सभी एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश देंगे और भारत हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

You Might Also Like

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

Airfare Price Cap Removed India: अब हवाई टिकट की कीमतें बाजार तय करेगा, 23 मार्च से नया नियम लागू

Newsdesk Admin 23/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Statement : “प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, इसे समृद्ध बनाना हमारा संकल्प” – CM साय

सीजी भास्कर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम…

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

सीजी भास्कर, 22 मार्च। IDBI Bank में सरकार…

Mammootty Upcoming Movies 2026: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला सुपरस्टार फिर करेगा बड़ा धमाका

सीजी भास्कर 22 मार्च Mammootty Upcoming Movies 2026…

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। देश की राजनीति में…

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। Iran ने एक बार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

22/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

22/03/2026
देश-दुनिया

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

22/03/2026
देश-दुनिया

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

22/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?