CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indian Overseas Bank Opened : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा

Indian Overseas Bank Opened : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा

By Newsdesk Admin 18/05/2025
Share
Indian Overseas Bank Opened
Indian Overseas Bank Opened

सीजी भास्कर, 19 मई। लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा (Indian Overseas Bank Opened) का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास से सुकमा के जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। बैंक की इस शाखा से आसपास के 12 गांव के लगभग 14 हजार ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है। पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार में हम बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। यही कारण है कि आज यहां बैंक की नई शाखा खुली है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की सुरक्षा, विकास और विश्वास की रणनीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और केंद्र और राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प से बस्तर अंचल के गांव तेजी से नक्सल समस्या से उबर कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में सभी ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा (Indian Overseas Bank Opened) उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है, जिस पर अमल करते हुए 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की 10 – 10 ग्राम पंचायतों में 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं।

जहां ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार की भी विस्तार से जानकारी दी। श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने स्वयं डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। ग्रामीण यहां बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित था। अंदरूनी इलाके में जाने के पहले सोचना पड़ता था। वर्ष 2001 में इस भवन में ग्रामीण बैंक (Indian Overseas Bank Opened) की शाखा थी, जिसे नक्सलियों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया था। आज इसी भवन में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुल रही है। यहां से ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं की राशि गांव में ही मिलेगी।

वित्तमंत्री ने बैंक परिसर में कैश काउंटर और शाखा प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बैंक में अपना भी खाता खुलवाया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने भी बैंक में अपना खाता खुलवाया।

उल्लेखनीय है कि बैंक के साथ ही एटीएम की सुविधा भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई है। शुभारम्भ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव वर्चुअली जुड़े थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, कलेक्टर सुकमा देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन और बैंक के रीजनल मैनेजर गौरीशंकर नायक जगरगुण्डा में उपस्थित थे।

You Might Also Like

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk Admin 18/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के…

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अमेरिकी मीडिया में…

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

Death Case Balodabazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

RTE Student Exploitation Case Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hawala Cash Seizure Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

01/03/2026
छत्तीसगढ़

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?