CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IMF On Indian Economy: भारत का दबदबा बना रहेगा! IMF ने जताया भरोसा, कहा- ‘दुनिया की सबसे तेज इकोनॉमी…’

IMF On Indian Economy: भारत का दबदबा बना रहेगा! IMF ने जताया भरोसा, कहा- ‘दुनिया की सबसे तेज इकोनॉमी…’

By Newsdesk Admin 02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर विदेश से अच्छी खबर आई है. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भारत पर भरोसा जताते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बना रहेगा और इसकी जीडीपी 6.5 फीसदी रह सकती है. हालांकि, वैश्विक निकाय ने कुछ ऐसे कदमों के बारे में भी जिक्र किया है, जिसके जरिए इस टारगेट को पाना आसान होगा.

तीसरी तिमाही में मिले अच्छे संकेत
बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए GDP के आंकड़े जारी किए थे, जो उम्मीद आस-पास ही रहे हैं. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर (GDP Growth Rate) 6.2 फीसदी रही है. इससे पहले दूसरी तिमाही में रिवाइज्‍ड जीडीपी ग्रोथ रेट 5.6% रही थी. तीसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3% रहने का अनुमान जाहिर किया गया था, वहीं पूरे साल की विकास दर अनुमान के मुताबिक 6.5% पर रह सकता है.

IMF के मुताबिक जलवा रहेगा कायम
जहां सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए GDP Growth के आंकड़े राहत भरे आए हैं, तो वहीं IMF का अनुमान उत्साह पैदा करने वाला है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, भारत 2025-26 में 6.5% की अनुमानित जीडीपी ग्रोथ के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए तैयार है. हालांकि, आईएमएफ ने भविष्य की गति के लिए कुछ सुधारों को महत्वपूर्ण बताया है. वैश्विक निकाय की ये रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.5% रहने का अनुमान लगाए जाने के बाद आई है.

भारत को यहां करने होंगे सुधार
IMF ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मजबूत निजी निवेश और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को बढ़ावा देना भारत को अपनी रफ्तार को बरकरार रखने के लिए महत्वपूर्ण होगा. इसके साथ ही स्थिर नीतिगत ढांचे, व्यापार करने में आसानी और टैरिफ व नॉन-टैरिफ कटौती के माध्यम से व्यापार एकीकरण की आवश्यकता होगी. इन कदमों के चलते वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक ग्रोथ तेज रहेगी. अंतरराष्ट्रीय निकाय ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि लगातार व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता के दम पर भारत को निजी खपत में मजबूत वृद्धि का समर्थन प्राप्त है.

2047 में विकसित राष्ट्र बनने की ओर भारत
GDP Growth में मामूली नरमी के बावजूद Indian Economy लचीली बनी हुई है, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 6% साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की गई है. इसके अलावा महंगाई दर (India’s Inflation Rate)आरबीआई के निर्धारित दायरे 2-6% के भीतर आ चुका है. आईएमएफ का नया मूल्यांकन भारत की आर्थिक ताकत को रेखांकित करने वाला है और इसके साथ ही लॉन्गटर्म समृद्धि सुनिश्चित करने और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर सुधार पर जोर देने वाला है.

देश में बढ़ी प्रति व्यक्ति GDP
एक ओर जहां आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर राहत भरा अनुमान जताया है, तो दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी इकोरैप रिपोर्ट में कहा है कि सरकार की बेहतर नीतियों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) प्रणाली का फायदा उठाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी मौजूदा कीमतों पर 2.35 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.

Advertisement
शनिवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले दो वित्त वर्षों में प्रति व्यक्ति जीडीपी में 40,000 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही एसबीआई ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को भी संशोधित कर 6.5 फीसदी कर दिया है, जो पहले 6.4 फीसदी था.

You Might Also Like

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

Newsdesk Admin 02/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CGBSE Hindi Paper Leak
CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं…

Chhattisgarh Women Commission : पांच साल का साथ, फिर नया रिश्ता! कोरबा में पति पर चौथी शादी की तैयारी का आरोप, महिला आयोग पहुंची पत्नी

सीजी भास्कर्व 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले…

Gandhi Nagar Raipur
Gandhi Nagar Raipur : रायपुर की रात फिर लहूलुहान, गांधीनगर में पुरानी रंजिश भड़की, चाकूबाजी के बाद सहमे लोग

सीजी भास्कर, 16 मार्च। राजधानी में कानून-व्यवस्था पर…

SCB Medical College Fire
SCB Medical College Fire : कटक के सरकारी अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में हादसा, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

सीजी भास्कर 16 मार्च। ओडिशा के कटक स्थित…

Gariaband Congress Protest : गैस की किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर की शवयात्रा निकाली

सीजी भास्कर, 16 मार्च। रसोई गैस की किल्लत…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

16/03/2026
MGNREGA Bachao Sangram
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

MGNREGA Bachao Sangram : 17 मार्च के विधानसभा घेराव की तैयारी तेज, दीपक बैज ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

16/03/2026
Women Fraud Case Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Women Fraud Case Chhattisgarh : ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, मुख्य सचिव को व्यक्तिगत पेशी का निर्देश

16/03/2026
BJP Councillor Assaulted
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?