सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो (Indigo Flights Cancelled) इन दिनों भारी परेशानी से जूझ रही है। पिछले चार दिनों से उड़ानें या तो रद्द हो रही हैं या तो बहुत ही ज्यादा देरी हो रही है। फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से यात्रियों का गुस्सा भी बढ़ने लगा है। गुरुवार को ही 550 से भी ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।
जिस वजह से दिल्ली, हैदराबाद, गोवा और मुंबई जैसे कई एयरपोर्ट पर भारी हंगामा शुरू हो गया है। प्राइवेट टीवी चैलन की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पर हजारों बैग इधर-उधर पड़े हुए हैं। कई यात्रियों ने तो जमीन को ही अपना बिस्तर बना लिया है। हर तरफ नारेबाजी हो रही है और भारी अफरा-तफरी मची हुई है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का निकला गुस्सा
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। एक यात्री का कहना है कि शादी में जा रहे थे और हमारा सामान गायब हो गया है। 12 घंटे के बाद तक भी इंडिगो ने एक शब्द नहीं बोला है। ये तो मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है। वहीं, दूसरी महिला ने बताया है कि 14 घंटे हो गए हैं, अब तक ना खाना मिला है और ना पानी मिला है। स्टाफ से बात करो तो वे जवाब नहीं देते हैं।
(Indigo Flights Cancelled) कितनी फ्लाइट्स रद्द हुईं
सभी एयरपोर्ट्स पर लोग एयरलाइंस (Indigo Flights Cancelled) पर अपना गुस्सा निकालते हुए नजर आए हैं। हैदराबाद में यात्रियों में अलग ही तरह की नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोग एयर इंडिया की फ्लाइट के सामने ही बैठ गए हैं और उसको रोक दिया है। वहां पर एक व्यक्ति ने ये भी बताया है कि कल शाम 7:30 की फ्लाइट थी और 12 घंटे से ज्यादा हो गया है अब तक नंबर नहीं आया है। वहीं, गोवा के एक वीडियो में यात्री का गुस्सा फूटा है।
वीडियो में लोग इंडिगो स्टाफ पर चिल्ला रहे हैं। देश के कई शहरों में फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। जिसमें मुंबई की 118 फ्लाइट्स, बेंगलुरु की 110 फ्लाइट्स, हैदराबाद की 90 फ्लाइट्स, कोलकाता में 35 फ्लाइट्स, चेन्नई में 26 फ्लाइट्स, गोवा में 11 फ्लाइट्स, भोपाल की 5 फ्लाइट्स और दिल्ली की करीब 225 फ्लाइट्स शामिल हैं। इंडिगो ने अपनी गलती स्वीकार की है और तकनीकी समस्या की वजह दी है।





