CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP के इंदौर में इस साल 110 करोड़ की अतिरिक्त आय : जिले का राजस्व 2,539 करोड़, नगर निगम ने वसूले 1,000 करोड़ टैक्स…

MP के इंदौर में इस साल 110 करोड़ की अतिरिक्त आय : जिले का राजस्व 2,539 करोड़, नगर निगम ने वसूले 1,000 करोड़ टैक्स…

By Newsdesk Admin 31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। 31 मार्च सोमवार को वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया करों के भुगतान के लिए करदाताओं को सुविधा भी दी जा रही है। रात 9 बजे की स्थिति में 2100 से ज्यादा दस्तावेजों का परीक्षण हुआ है।

वरिष्ठ जिला पंजीयक, इंदौर 1 दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कुल 2541 करोड़ की आय हुई है। 1.85 लाख दस्तावेजों का पंजीयन किया गया है। कुल लक्ष्य 3077 करोड़ रुपए राजस्व एकत्रित करने का था। यह प्रदेश के कुल राजस्व 11350 करोड़ का 22 प्रतिशत है।

3 हजार 77 करोड़ का टारगेट मिला था

रविवार रात को 12 बजे के बाद तक दस्तावेजों का पंजीयन चलता रहा। इस बार 3 हजार 77 करोड़ का लक्ष्य मिला था। पूरा प्रयास है कि अधिक से अधिक लक्ष्य एकत्रित हो।

उन्होंने कहा कि टारगेट हमेशा से बढ़ाकर दिया जाता है। इनकम में 15 से 18 प्रतिशत की वृद्धि लगातार चली आ रही है। इतनी वृद्धि हासिल करना थोड़ा कठिन है। आगामी समय में राजस्व और बढ़ने की संभावना है।

संपदा-1 पोर्टल भी हो जाएगा बंद

इंदौर के पंजीयन ऑफिस में 31 मार्च की रात 12 बजे से संपदा-1 पोर्टल बंद हो जाएगा। 1 अप्रैल से सभी दस्तावेजों का पंजीयन संपदा-2 में ही होगा।

महानिरीक्षक पंजीयन विभाग ने ये आदेश जारी किया है। संपदा-2 का संचालन अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2024 तक ट्रायल के तौर पर 4 जिलों में किया गया था। 10 अक्टूबर से सभी जिलों में शुरू कर दिया गया। हालांकि, इसके साथ संपदा-1 भी जारी था। 1 अप्रैल से सभी उप पंजीयक केवल संपदा-2 पर ही काम करेंगे।

इंदौर निगम ने कलेक्ट किया 1000 करोड़ का टैक्स

इंदौर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए लगभग 1,000 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स कलेक्शन किया। पहली बार है जब नगर निगम ने चार अंकों का आंकड़ा पार किया। जलकर, संपत्ति कर सहित अन्य करों के रूप में यह ऐतिहासिक संग्रह हुआ। शाम 7 बजे तक 980 करोड़ रुपए जमा हो चुके थे।

यह है 2 सालों का राजस्व कलेक्शन

सालराजस्व कलेक्शन
2023-24785 करोड़
2024-251,000 लगभग

You Might Also Like

Pakistan Afghanistan War History : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग क्यों भड़की? 132 साल पुराने विवाद की पूरी कहानी

Delhi Liquor policy Case High Court : शराब घोटाला केस में CBI का अगला दांव, हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

Allahabad HC Stay On Arrest : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट

Ex-Naxalites Assembly Visit: लोकतंत्र के दरवाज़े खुले, पूर्व नक्सली आज देखेंगे सदन की कार्यवाही

Newsdesk Admin 31/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG IAS Transfer
CG IAS Transfer : राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक सोनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रिलीव

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार…

IG Ramgopal Garg Inspection : आधी रात चिल्फी बॉर्डर पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग, अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। बिलासपुर रेंज के आईजी…

Ganja Seized Mahasamund : MP सप्लाई से पहले महासमुंद में पकड़े गए 2 तस्कर, 35 किलो गांजा जब्त

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले…

Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में नई गाइडलाइन दरें लागू, जमीन-रजिस्ट्री पर पड़ेगा असर

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ में संपत्ति पंजीयन…

Rice Mill Fire Chhattisgarh : गरियाबंद में राइस मिल में भीषण आग, 10 लाख का धान जलकर राख

सीजी भास्कर, 27 फरवरी। गरियाबंद जिले के बोरिद…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Afghanistan War History : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग क्यों भड़की? 132 साल पुराने विवाद की पूरी कहानी

27/02/2026
देश-दुनिया

Delhi Liquor policy Case High Court : शराब घोटाला केस में CBI का अगला दांव, हाईकोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

27/02/2026
देश-दुनिया

Allahabad HC Stay On Arrest : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

27/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट

27/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?