CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर हत्याकांड – ‘राजा से ही शादी करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा’ पिता की जिद ने सोनम को बनाया हत्यारा…?

इंदौर हत्याकांड – ‘राजा से ही शादी करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा’ पिता की जिद ने सोनम को बनाया हत्यारा…?

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी आज जिंदा होते… अगर सोनम रघुवंशी को जबरन शादी के लिए मजबूर न किया जाता।

दरअसल, सोनम ने कहा था- मैं राजा से शादी नहीं करूंगी। फिर भी भी घर पर कोई ऐसा भी था, जिसने सोनम से साफ-साफ कह दिया था कि शादी होगी तो बस राजा से ही होगी। नहीं तो मैं सुसाइड कर लूंगा।

ये जिद किसी और की नहीं, बल्कि सोनम के पिता देवी सिंह की थी। वो चाहते थे कि सोनम की शादी राजा से ही हो।

बताया जा रहा है कि सोनम के पिता ने उसे साफ-साफ कह दिया था- हमें राजा का रिश्ता मंजूर है। तुम्हारी शादी मेरी ही मर्जी से होगी और मैं चाहता हूं कि तुम राजा से शादी करो। बस यही मेरा फैसला है। 

सूत्रों के मुताबिक, सोनम के भाई गोविंद ने राजा को पसंद किया था और पिता देवीसिंह को बताया था कि लड़का और परिवार दोनों अच्छे हैं।

इसके बाद पिता देवी सिंह ने सोनम-राजा की कुंडलियां मिलाई थीं। जैसे ही कुंडली मिलान हुआ तो परिवार ने तय कर लिया कि सोनम की शादी राजा से ही होगी। इसके बाद से ही सोनम ने घर में झगड़ा करना शुरू कर दिया था।

उसने माता-पिता से कहा था कि उसे राजा से शादी नहीं करना है। जब परिवार ने उससे इसकी वजह पूछी तो उसने बताया था कि भाई गोविंद के साथ बिजनेस में हाथ बंटाना चाहती है।

सोनम को लेकर पिता को शंका थी

सूत्रों का कहना है कि सोनम ने जब भाई के साथ बिजनेस में हाथ बंटाने की बात कही तो उसके इस जवाब से पिता देवी सिंह संतुष्ट नहीं थे उन्हें सोनम को लेकर कुछ शंका थी। इसलिए वे जिद पर अड़ गए कि शादी होगी तो उनकी मर्जी से. वह राजा के परिवार को शादी के लिए हामी भर चुके हैं।

सोनम ने तब अपनी मां से कहा था- मैं शादी तो कर लूंगी, लेकिन इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसके बाद जो हुआ वो तो सभी को पता है। 11 जून को दोनों की शादी हुई।

21 जून को वो हनीमून पर शिलांग पहुंचे. यहां सोनम ने तीन आरोपियों संग मिलकर राजा को मार डाला। हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह निकला। फिलहाल पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले में कार्रवाई जारी है।
पशुपति पारस ने इंडिया गठबंधन को एकजुट रहने की दी सलाह, कहा- बदलाव के मूड में…
बेकाबू बस ने 49 लोगों को कुचला, 7 की मौत 42 घायल ड्राइवर गिरफ्तार
Crime News: पानी के विवाद ने ली जान, 4 लोगों ने मिलकर की हत्या – 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज़
छत्तीसगढ़ में जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ करते ही टूटी खिड़की, सभी यात्री सुरक्षित
Prayagraj Mahakumbh 2025 : ट्रेनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्री अब भी कर रहे सफर, कुम्भ में टूटा ऑक्युपेसी का सारा रिकॉर्ड,  रेल्वे ने झोंकी पूरी ताकत, भीड़ देख सहज ही बोल पड़े लोग – “यह रूकने वाली नहीं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बलरामपुर में हाथी का कहर, दंपती की मौत: जंगल जाते समय दंतैल ने किया हमला, गांव में दहशत

बलरामपुर जिले के कुंदी गांव में मंगलवार सुबह…

Durg Job Fair 2026
Durg Job Fair 2026 : दुर्ग में 17 जून को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 2029 पदों पर होगी भर्ती

Durg Job Fair 2026 : दुर्ग में 17…

Job abroad : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में रोजगार का बड़ा अवसर। होम बेस्ड केयर गिवर के 3500 पदों पर भर्ती, लगभग ₹1.99 लाख मासिक...
Job abroad : इजराइल में 3500 पदों पर भर्ती, केयर गिवर को मिलेगा ₹1.99 लाख मासिक वेतन

Job abroad : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए…

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Train Update : बिलासपुर मंडल की 14 रद्द ट्रेनें फिर से बहाल, 7 अप्रैल तक सुचारू रूप से चलेंगी गाड़ियां

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर के एक स्कूल में 11 टीचर की पोस्टिंग:युक्तियुक्तकरण में अफसरों की मनमानी, शिक्षक साझा मंच बोला- गड़बड़ी करने वाले BEO पर हो कार्रवाई

11/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

महादेव सट्टा मामले में भूपेश बघेल के घर CBI की रेड: 4 IPS अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी, 4 राज्यों में 60 जगहों पर एक्शन..

26/03/2025

Playing DJ late at night in Bhilai proved costly : मैरिज पैलेस पर पुलिस की कार्रवाई

09/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?