CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर: 3 साल की बच्ची को माता-पिता ने करवाया ‘संथारा’ व्रत, कुछ मिनटों में मासूम ने त्याग दिए प्राण, ये कितना सही?

इंदौर: 3 साल की बच्ची को माता-पिता ने करवाया ‘संथारा’ व्रत, कुछ मिनटों में मासूम ने त्याग दिए प्राण, ये कितना सही?

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

इंदौर , 03 मई 2025 :

Santhara Ritual News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. एक 3 साल की बच्ची वियाना, जो कि ट्यूमर से पीड़ित थी, उसके माता-पिता ने उसे संथारा दिलवाया और 10 मिनट में बच्ची ने प्राण त्याग दिए.

मामला 21 मार्च का है, लेकिन इस सप्ताह तब सामने आया जब अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बच्ची को ‘संथारा संकल्प लेने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति’ के रूप में दर्ज किया.

परिवार का दावा और बीमारी का सिलसिला

वियाना के माता-पिता (35 वर्षीय) पीयूष जैन और (32 वर्षीय) वर्षा जैन दोनों ही IT प्रोफेशनल हैं. हिंदूस्तान टाइम्स के अनुसार बच्ची के पैरेंट्स का दावा है कि उनकी बेटी को दिसंबर में ब्रेन ट्यूमर का पता चला था. 10 जनवरी को मुंबई में उसकी सफल सर्जरी हुई, लेकिन मार्च में कैंसर फिर उभर आया. 15 मार्च को वियाना की तबीयत फिर बिगड़ी. इस बार डॉक्टर्स ने उसके गले में संक्रमण बताया और 18 मार्च से उसे जूस पर रखा गया. 21 मार्च की शाम को उसे कृत्रिम फीडिंग ट्यूब के जरिए तरल दिए गए.

लेकिन उसी शाम माता-पिता ने अपने आध्यात्मिक गुरु राजेश मुनि महाराज से सलाह ली. जिन्होंने उन्हें संथारा व्रत का सुझाव दिया ताकि ‘उसकी पीड़ा कम हो और अगला जन्म बेहतर हो’. इसी रात 9:25 बजे इंदौर के आश्रम में संथारा की शुरुआत हुई और 10:05 बजे वियाना ने देह त्याग दिया.

क्या है संथारा परंपरा?

संथारा जैन धर्म की वह प्रथा है जिसमें व्यक्ति स्वेच्छा से अन्न-जल त्यागकर मृत्यु को स्वीकार करता है. यह प्रथा 2015 में राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा अवैध करार दी गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर रोक लगा दी, जिससे यह कानूनी रूप से वैध बनी रही.

कानूनी और नैतिक सवाल

हालांकि, बच्चों के मामले में यह प्रथा गंभीर कानूनी सवाल खड़े करती है. मध्य प्रदेश बाल अधिकार आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने कहा, “संथारा बुजुर्गों के लिए है. हमें माता-पिता से सहानुभूति है, लेकिन इतनी छोटी बच्ची के लिए यह उचित नहीं. उसे अपनी स्थिति की समझ भी नहीं थी.” उन्होंने बताया कि आयोग कानूनी पहलुओं की समीक्षा कर रहा है और जल्द ही माता-पिता पर कार्रवाई का फैसला हो सकता है.

पूर्व HC जज अभय जैन गोहिल का मानना है कि बच्ची पहले से ही मृत्यु शैय्या पर थी, इसलिए कानूनी चुनौती देना कठिन होगा. उन्होंने कहा, “हर साल करीब 200 लोग संथारा लेते हैं, लेकिन यह मामला अलग है क्योंकि फैसला बच्ची के उसके बजाय माता-पिता ने लिया.”

वहीं, चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्पष्ट रूप से इस फैसले पर आपत्ति जताई है. एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, “बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया जाना चाहिए था, न कि आध्यात्मिक केंद्र ले जाना चाहिए था. वह इतनी छोटी थी कि संथारा जैसे व्रत का मानसिक और शारीरिक बोझ नहीं सह सकती थी.”

Ambikapur Murder Case : अंबिकापुर मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक तरीके से हुई थी हत्या, 7 दिन बाद भी आरोपी ‘मिथुन’ फरार, IG ने घोषित किया 30 हजार का इनाम
पहलगाम हमले को लेकर संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस से पूछा, ‘क्या आप गोमूत्र छिड़ककर…’, शिंदे को दिया ये चैलेंज
भारत ने ठुकराया कश्मीर पर मध्यस्थता का प्रस्ताव, कहा- सिर्फ PoK लौटाने पर पाकिस्तान से होगी बात
Delhi Blast Investigation: पुलवामा से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, एजेंसियों को मिला बड़ा सुराग
51 हजार युवाओं की लगी लॉटरी, PM मोदी ने दिया सरकारी नौकरी का अपॉइंटमेंट लेटर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?