CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंदौर पुलिस ने खड़किया गैंग के 4 चोर पकड़े:1 किलो सोना बरामद: महंगी गाड़ियों में घूमता था अनपढ़ सरगना, करोड़ों की संपत्ति का मालिक

इंदौर पुलिस ने खड़किया गैंग के 4 चोर पकड़े:1 किलो सोना बरामद: महंगी गाड़ियों में घूमता था अनपढ़ सरगना, करोड़ों की संपत्ति का मालिक

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल |

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने बांक टांडा के कुख्यात खड़किया गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों की निशानदेही पर शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी के दौरान करीब एक दर्जन सुनारों से पूछताछ करनी पड़ी। इनमें से कई के पास से चोरी का करीब 1 किलो सोना बरामद किया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कर रहे थे। पुलिस ने दो टीमें बनाई थीं—एक टीम ने सुनारों से पूछताछ की, जबकि दूसरी टीम ने जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरोह का सरगना करोड़ों की संपत्ति का मालिक

तेजाजी नगर पुलिस ने सबसे पहले गिरोह के सरगना खड़क सिंह उर्फ खड़किया को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गैंग के अन्य तीन सदस्यों—समाल सिंह, गेमर सिंह और रामू को भी गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी विनोद मीणा के मुताबिक, खड़क सिंह पढ़ा-लिखा नहीं है लेकिन महंगी एसयूवी में घूमता है और उसके पास करोड़ों की संपत्ति है। यह गैंग तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर और एरोड्रम क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।

चोरी का सोना गलवाने में मनावर और छोटा सराफा के सुनार शामिल

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मनावर निवासी सुनार चेतन चोरी का सोना गलाकर आगे बेचता था। उसकी निशानदेही पर छोटा सराफा के ज्ञानेन्द्र, गजेंद्र उर्फ बंटी, विकास और नंदानगर के अन्य सुनारों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने इनसे करीब 1 किलो सोना बरामद किया है।

माल की कुल कीमत 1.28 करोड़ रुपए

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 किलो 60 ग्राम सोना, 6 किलो 240 ग्राम चांदी, तीन लाख रुपए नकद, दो बाइक, कटर, जैक, फालिया सहित चोरी के अन्य औजार बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 28 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी वारदात के तुरंत बाद फरार हो जाते थे और पहाड़ियों में जाकर छिप जाते थे। इनके खिलाफ प्रदेश के कई थानों में लूट, चोरी और डकैती के केस दर्ज हैं।

इंजीनियर को लगी थी कमर में गोली, 2KM तक पता ही नहीं चला… बदमाशों से अकेले भिड़ गया था गोविंद; क्या है मामला?
स्मृति नगर में सूटकेस में नशीली प्रतिबंधित सिरप लेकर कोरबा से आए युवक को सुपेला पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, चौहान टाऊन के पेंट हाऊस में रह रहा था, हाइड्रो क्लोराइड की 54 शीशियां जब्त
Fire breaks out in Hamar Clinic building : अहम दस्तावेज जलकर नष्ट
Supreme Court Adult Consent : रिश्तों और व्यक्तिगत आजादी पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा हर संबंध शादी तक पहुंचे यह जरूरी नहीं
CG News : रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटी हुई महिला की मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?