CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Indrayani River : पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिरा, मौके पर करीब 200 लोग थे मौजूद, 25 से ज्यादा पानी में बहे, 5 की मौत

Indrayani River : पुल का आधा हिस्सा टूटकर गिरा, मौके पर करीब 200 लोग थे मौजूद, 25 से ज्यादा पानी में बहे, 5 की मौत

By Newsdesk Admin 15/06/2025
Share
Indrayani River
Indrayani River

सीजी भास्कर, 15 जून : महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल (Indrayani River) का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया है। जिसके चलते करीब 25 से 30 लोग नदी में बह गए हैं। अभी तक मिली जानाकरी के मुताबिक, 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दरअसल, रविवार शाम को पुणे के मावल में कुंड मॉल पर पुल (Indrayani River) गिरा है। यहां पर्यटक घुमने के लिए आए थे। घटना दोपहर 3.40 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी अचानक बढ़ा था। जिसके चलते भी यह हादसा हुआ है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था। प्रशासन की ओर से इसे पहले ही तोड़ने के आदेश दे दिए गए थे। हालांकि, पुल को नहीं तोड़ा गया और आज यह बड़ा हादसा हुआ है।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने जानकारी दी है कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें।

नदी में बहे कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मौके पर रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मौके पर 200 लोग मौजूद थे। साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि करीब 25 से 30 लोग पानी की धारा में बह गए हैं। एनडीआरएफ की दो टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव में जुटी हुई है। पर्यटकों को बचाने के लिए 20-22 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। आसपास के गांव वाले लोग भी राहत बचाव में जुटे हुए हैं।

#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: पिंपरी चिंचवड़ पुलिस pic.twitter.com/Fl8O2rt6iK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025

You Might Also Like

गुजरात में तेंदुए का कहर: रात में झोपड़ी से उठा ले गया 2 साल का मासूम, आम के बाग में मिला क्षत-विक्षत शव

Insta पोस्ट पर लिखा– “मैंने ज़हर खा लिया…” मेटा ने 10 मिनट में पुलिस को भेजा अलर्ट, युवक की बची जान

तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत – हादसे के बाद हाईवे पर जाम

छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…

दिल दहला देने वाली घटना: CRPF जवान ने पत्नी का सिर काटा, फिर न्यूज़ चैनल में जाकर …

TAGGED: Indrayani River, Indrayani river bridge collapsed
Newsdesk Admin 15/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Chhattisgarh Labour Scheme Chhattisgarh Labour Scheme : 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की राशि, 19.71 करोड़ भी खातों में ट्रांसफर
Next Article शादी के 10 दिन बाद दुल्हन शॉपिंग के बहाने फरार, पति करता रह गया इंतजार

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाराज्य

गुजरात में तेंदुए का कहर: रात में झोपड़ी से उठा ले गया 2 साल का मासूम, आम के बाग में मिला क्षत-विक्षत शव

04/08/2025
अन्यघटना दुर्घटना

Insta पोस्ट पर लिखा– “मैंने ज़हर खा लिया…” मेटा ने 10 मिनट में पुलिस को भेजा अलर्ट, युवक की बची जान

04/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत – हादसे के बाद हाईवे पर जाम

04/08/2025
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंग

छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?