पुलिस ने किया गिरफ्तार – वजह चौंकाने वाली
सीजी भास्कर, 02 सितंबर। सोशल मीडिया (Social Media) का असर कभी-कभी हैरान कर देने वाले खुलासे भी कर देता है।
हरदोई जिले में आठ साल से लापता शख्स इंस्टाग्राम रील में नजर आया और इसी वीडियो ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
दरअसल, महिला ने रील में अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। पति को पहचानते ही उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच कर पुष्टि की और आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया।
गर्भवती पत्नी को छोड़कर हुआ था गायब
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र उर्फ बबलू 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर लुधियाना चला गया था। वहां उसने दूसरी महिला से शादी कर ली और वहीँ रहने लगा।
उस वक्त उसके परिवार ने शीलू के रिश्तेदारों पर झूठे आरोप लगाकर मामला (Instagram Reel Viral) दर्ज कराया था।
इंस्टाग्राम रील ने खोला राज
हाल ही में शीलू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखा, जिसमें उसका पति दूसरी महिला के साथ दिखाई दिया। यकीन होने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लुधियाना जाकर जितेंद्र को गिरफ्तार किया।
पहली पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई(Instagram Reel Viral) जारी है।
