सीजी भास्कर, 20 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा राहत देते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान (Yogi Adityanath Announcement) किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल 2026 से शिक्षा मित्रों को प्रति माह 18 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। वहीं, अनुदेशकों को अब 17 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
यह निर्णय लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी राहत माना (Yogi Adityanath Announcement) जा रहा है। अभी तक शिक्षा मित्रों को करीब 10 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह संविदा पर कार्यरत अनुदेशकों का मानदेय भी 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है।
राज्य में वर्तमान में लगभग 1.43 लाख शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, जो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, जूनियर हाई स्कूलों में करीब 24 हजार अनुदेशक विभिन्न विषयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। मानदेय में यह वृद्धि उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
शिक्षा मित्रों का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। वर्ष 2012 में उन्हें सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित (Yogi Adityanath Announcement) किया गया था, लेकिन बाद में न्यायालय के आदेश के बाद यह नियुक्ति रद्द हो गई और वे पुनः शिक्षा मित्र के रूप में कार्य करने लगे। इसके बाद से ही वे लगातार वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे।
सरकार का कहना है कि इस निर्णय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों का मनोबल भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत सभी कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी उनके हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।






